WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

शिशु नगरी उत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न

400 माताओं की रही उपस्थिति

शिशु नगरी उत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न400 माताओं की रही उपस्थिति
	सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ.मा विद्यालय भैरोगंज सिवनी में कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के भैया-बहिनों का शिशु नगरी उत्सव समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें इन कक्षाओं की लगभग 400 माताओं की सहभागिता रही। आयोजन में रूप सज्जा, मेढक दौड़, जलेबी दौड़, बोरी दौड़, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता, चम्मच दौड़, नृत्य प्रतियोगिता, कुर्सी दौड, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, मटकी फोड. प्रतियोगिता, रस्सी खींच प्रतियोगिता आदि मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गई। जिनमें उत्साहपूर्वक मातृशक्ति एवं भैया-बहिनों की सहभागिता रही।
 आयोजन का शुभारंभ विद्याभारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण पटेवार, छिंदवाडा विभाग समन्वयक ी चुन्नीलाल  बोपचे, जिला सचिव श्री विनीत अग्रवाल, अध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति डॉ. पुष्पा तेकाम, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, व्यवस्थापक  नितिन चौधरी, श्रीमती बिंदु चौधरी, श्रीमती मनोरमा शर्मा के कर-कमलों से हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव एवं अतिथियों का स्वागत प्रमोद सोलंकी पाली प्रमुख,  प्रकाश गुप्ता व्याख्याता एवं सौ. शुभांगी पटेवार ने किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन सौ. विभा परमार एवं सौ. कीर्ति ठाकुर ने किया। आयोजन की सफलता में समस्त आचार्य परिवार का सराहनीय योगदान रहा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!