13 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार, सिवनी पुलिस विभाग में नई पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, आगामी आदेश तक रहेगा प्रभावी
सिवनी पुलिस कार्यवाहक प्रभार – 13 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार
Seoni 04 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश पुलिस के अंतर्गत जिला सिवनी में 13 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से “कार्यवाहक प्रभार” प्रदान किया गया है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं छिंदवाड़ा रेंज से प्राप्त अनुमोदन के बाद जारी किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला स्तर पर गठित रिव्यू समिति की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक पुमु/3/कार्मिक/सहा-12/630/2026 दिनांक 06 मई 2026 के पालन में की गई है।
इन आरक्षकों को मिला कार्यवाहक प्रभार
- घनश्याम नारनौरे (आर.39) – थाना केवलारी
- जितेन्द्र टेम्भरे (आर.252) – रक्षित केन्द्र सिवनी
- अजय सिंह बघेल (आर.74) – थाना लखनादौन
- खेमचन्द सूर्यवंशी (आर.559) – महिला थाना सिवनी
- हामिद खान (आर.129) – थाना लखनवाड़ा
- जितेन्द्र सिंह बघेल (आर.49) – थाना कोतवाली सिवनी
- गुलाब सिंह कुमरे (आर.515) – चौकी छीन्दा
- हरिओम सिंह ठाकुर – रक्षित केन्द्र सिवनी
- सौमित्र उपाध्याय (आर.11) – रक्षित केन्द्र सिवनी
- रजनीकांत सिंह ठाकुर (आर.524) – थाना बण्डोल
- रविन्द्र कुमार तिवारी (आर.590) – रक्षित केन्द्र सिवनी
- नितेश कुमार राजपूत (आर.262) – थाना डूण्डासिवनी
- शिवराज यादव (आर.642) – रक्षित केन्द्र सिवनी
पुलिस विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान आरक्षक के पद पर कार्य करने का अधिकार प्रदान किया गया है।
https://expresssamachar.com/madhya-pradesh/7-constables-got-the-charge-of-acting-head-constable



