सिवनी भाजपा बैठक में बड़ा मंथन, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से की सीधी चर्चा
भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रबंध समिति की बैठक, कार्यकर्ताओं से भी की चर्चा
Seoni BJP Office Meeting : मुख्य बिंदु
- सिवनी भाजपा जिला कार्यालय में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रबंध समिति की बैठक
- संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा
- जिलाध्यक्ष मीना बिसेन सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे उपस्थित
- व्यापारी संगठनों ने मंत्री को बताईं समस्याएं
- प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
-

Seoni BJP Office Meeting: प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा की मौजूदगी में संगठन पर मंथन
सिवनी, 15 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। (Seoni BJP Office Meeting) बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
(Seoni BJP Office Meeting) बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जिला संगठन प्रभारी एवं जबलपुर केंट विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, कटनी जिला के प्रभारी सुजीत जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। इस दौरान जिले के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक के पूर्व भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर एवं मुकेश बघेल ने सर्किट हाउस पहुंचकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें जिले में चल रही राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।



