मध्यप्रदेशसिवनी

भाजपा कार्यालय सिवनी में प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं पीएम मोदी जीवन प्रदर्शनी का उद्घाटन आज

सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं लता एलकर जी कार्यक्रम में रहेगी उपस्थित

Seoni 19 September , 2025

सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार, 20 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं पीएम मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ तथा वृक्षारोपण किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मागदर्शन आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी और भाजपा नेत्री श्रीमती लता एलकर द्वारा किया जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया विभाग द्वारा बताया गया है कि कार्यक्रम 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय पंडित अटल बिहारी वाजपेई परिसर में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुदर्शन बाझल एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. श्याम सिंह कुमरे के संयोजकत्व में प्रबुद्धजन संगोष्ठी सिवनी आयोजित होगा ।

इस कार्यक्रम के लिये भाजपा नेता संतोष नगपुरे,

जिला उपाध्यक्ष लालमणि राय,

जिला मंत्री संजीव मिश्रा एवं नरेश राजपूत को प्रभारी बनाया गया है ।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने जानकारी दी कि संगोष्ठी से पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

   कार्यक्रम में जिले के विधायकगण,

पूर्व सांसद,

पूर्व विधायक,

पार्टी पदाधिकारी,

मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी,

मंडल अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।

वृक्षारोपण का आयोजन

संगोष्ठी के तत्पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया के नेतृत्व में बबरिया वाटर प्लांट में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

आयोजकों ने जिले के सभी प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया है।

https://nspnews.in/53791

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!