WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदीप राय का जलवा!” सिवनी BJP में ऐतिहासिक स्वागत, हर तरफ जश्न का माहौल

प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद जिलेभर में स्वागत समारोहों की धूम, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

🚩 सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत  – सिवनी BJP में जश्न: किसान मोर्चा अध्यक्ष बने प्रदीप राय का भव्य स्वागत

धूमा, लखनादौन, छपारा एवं बंडोल मंडलों में प्रदीप राय का जोरदार स्वागत

Seoni 05 May 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा हाल ही में किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें सिवनी जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं केवलारी विधानसभा के संयोजक प्रदीप राय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में उन्हें शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़े :-  केवलारी विधानसभा में बना मिसाल — बूथ 218 कुचीवाड़ा ने सबसे पहले 100% SIR सर्वे पूरा कर रचा इतिहास

इसी क्रम में 04 मई को सिवनी जिला संगठन के प्रभारी एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी का जिले में संगठनात्मक प्रवास हुआ।

सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह

इस दौरान नव नियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने सिवनी जिले की सीमा बंजारी में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी की गर्मजोशी से अगवानी की।

यह भी पढ़े :-  जिला संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी का दो दिवसीय सिवनी दौरा

संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी ने प्रदीप राय को शुभकामनाएं दीं और अपने मंडल प्रवास के दौरान उन्हें साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत करते हुए बधाइयां दीं।

सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह

मंडलों में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
04 मई को धूमा, लखनादौन, छपारा एवं बंडोल मंडलों में प्रदीप राय का जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात सिवनी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिला भाजपा एवं नगर भाजपा के उत्तर एवं दक्षिण मंडलों ने भव्य गरिमा के साथ अभिनंदन किया।
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह
किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप राय के भाजपा कार्यालय में पहुँचने पर ढोल नगाड़ो एवं आतिशबाजी से स्वागत किया गया कार्यकत्र्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की ।
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह

 अशोक रोहाणी का बयान
जगह-जगह आयोजित स्वागत समारोहों में भाजपा जिला संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी ने कहा कि किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने एक कुशल कार्यकर्ता को सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदीप राय के नेतृत्व में किसान मोर्चा भाजपा की एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगा।
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह

 वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिला भाजपा महामंत्री संतोष अग्रवाल, मुकेश बघेल एवं गजानंद पंचेश्वर, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह
पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, श्रीमती पार्वती जंघेला सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 प्रदीप राय ने जताया आभार

इस अवसर पर नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा,

सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत - उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से जश्न
सिवनी भाजपा में प्रदीप राय का स्वागत – अशोक रोहाणी के साथ प्रदीप राय का स्वागत समारोह

जिला संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित समस्त नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल उत्तर के अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले एवं दक्षिण के अध्यक्ष अभिषेक दुबे द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button