सिवनी

भारी बारिश के चलते सिवनी जिले में 8 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

Seoni, 07 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी यशो: जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी विज्ञप्ति जारी की है जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश से समस्त स्कूलों के लिये आदेश जारी कर दिया है । उक्त आदेश जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उल्लेखित कर जारी किया गया है । विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 8 जुलाई 2025, मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. तथा अन्य सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी और संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे इसका पालन सुनिश्चित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button