खेलसिवनी

7वी बॉक्सिंग स्पर्धा में सिवनी जिले ने जीते 4 स्वर्ण 2 रजत 1 कांस्य पदक

सिवनी यशो:- जबलपुर में आयोजित 7वी सब जूनियर , जूनियर, सीनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग स्पर्धा  (boxing competition) में भाग लेकर जीते 7 पदक।
जिला बॉक्सिंग  संघ के सचिव सोहन लाल सेन (राष्ट्रीय प्रशिक्षक) ने बताया की जबलपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्थित रानीताल स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में दिनाक 15 से 16 जून को आयोजित थी । यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश अम्योचोर बॉक्सिंग संघ (खेल एवं युवा कल्याण विभाग ,मध्य प्रदेश ओल्यम्पिक संघ ) द्वारा आयोजित थी । इस प्रतियोगिता में जिलो के खिलाडी भाग लिया। प्ररियोगिता के पहिले दिन से ही सिवनी के खिलाडिय़ों ने पदक जीतने शुरू कर दिया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्पर्धा में सबजूनियर खिलाडी सिद्धम जैन रजत पदक 33-35 कि.ग्रा. , ऋषिका जैन स्वर्ण पदक 31-33 कि.ग्रा. , जूनियर बालक खिलाडी आशीष यादव स्वर्ण पदक 46-48 कि.ग्रा. ,
दक्ष चंद्रवंशी स्वर्ण पदक 75-80 कि.ग्रा. ,
जूनियर बालिका खिलाडी यामिनी सोनी रजत पदक 42-44 कि.ग्रा.,अवनी चौरसिया कांस्य पदक 33-35 कि.ग्रा.
,दिशा जैसवाल स्वर्ण पदक 75-80 कि.ग्रा. ,रास्ट्रीय प्रशिक्षक सोहन लाल सेन के प्रशिक्षण से जीते साथ ही सिवनी जिले का नाम रोशन किया । प्रतियोगिता के समापन पर बॉक्सिंग संघ के सचिव एवं मध्य प्रदेश ओलयम्पिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह , मध्यप्रदेश बॉक्सिंग संघ के टेक्निकल डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ठाकुर, के द्वारा खिलाडिय़ो को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस स्पर्धा से चयनित खिलाडी राज्य एवं रास्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा में भाग लेंगे ।
प्रतियोगिता में पदक विजेता होने पर जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, जिला शिक्षा विभाग खेल अधिकारी श्रीमती जस्सी थामस, शंकर लाल सोनी, महावीर व्यायामशाला के अध्यक्ष प्रसन्न मालू, छिद्दी लाल श्रीवास , हीरा लाल सोनी, गुलाब पवार, संचालक धीरज पाल, प्रदीप वर्मा , संदीप मिश्रा, देवेन्द्र ठाकुर ,भावना गायकवाड , नारायण सिंग बिसेन, लक्ष्मी ठाकरे ,संदीप नेमा, अंकित मिश्रा , स्वदेश पटेल, शीतल नामदेव ,सौरभ सोनी,आकाश सोनी, राकेश राठौरिया , उमेश उइके ,अभिषेक सोनी, राकेश मालवी, संतोष नामदेव , नरेश नामदेव,दीपक चिरोंजे ,एवं समस्त जिला बॉक्सिंग संघ सिवनी, महावीर व्यायामशाला सुभाष वार्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सफल होने एवं पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button