किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर आज सजेगी सुरों की महफिल, लूघरवाड़ा में गूंजेंगे सदाबहार गीत
लाइव ऑर्केस्ट्रा, मिमिक्री, डांस और क्विज़ प्रतियोगिता से सजेगा 'ग्रेट किशोर दा जयंती उत्सव', प्रवेश रहेगा निःशुल्क
किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर सिवनी में आज सजेगी सुरों की महफिल, लूघरवाड़ा में होगा भव्य संगीतमय आयोजन
Seoni 03 August 2026
सिवनी यशो:- हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक और अभिनेता किशोर कुमार गांगुली की 97वीं जयंती के अवसर पर आज 4 अगस्त को सिवनी के लूघरवाड़ा में ‘ग्रेट किशोर दा जयंती उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
संगीतमय कार्यक्रम शाम 7 बजे से एमएम अग्रोहा लॉन, लूघरवाड़ा (जबलपुर रोड) में आयोजित होगा, जहां किशोर दा के सदाबहार गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां संगीत प्रेमियों को सुनने को मिलेंगी।
स्थानीय और बाहर के कलाकार देंगे लाइव प्रस्तुति
कार्यक्रम के संयोजक एवं एंकर गोविंद अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकार किशोर कुमार के लोकप्रिय एकल और युगल गीतों की लाइव इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुति देंगे।
मंच पर कृति बराले, पराग कटरे, निवेदिता नाग तथा गोविंद अग्रवाल अपनी गायकी से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
नागपुर का डांस ग्रुप और मिमिक्री होगी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में नागपुर का डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा मिमिक्री आर्टिस्ट भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
भव्य एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग और साउंड सिस्टम के साथ कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया है। आयोजन के दौरान किशोर कुमार से जुड़े रोचक और दिलचस्प किस्से भी साझा किए जाएंगे।
गेम्स और क्विज़ में जीत सकेंगे पुरस्कार
दर्शकों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम में गेम्स और क्विज़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए सर्वसुविधायुक्त इंडोर हॉल में बैठने की व्यवस्था की गई है तथा कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
ये रहेंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं अतुल चंद मालू मुख्य अतिथि तथा नंदलाल गहलोत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह भी पढ़े :-
“सावन आया, शिवमय हुआ सिवनी: मठ मंदिर से दिघौरी तक गूंजेगा हर-हर महादेव”
“योग-ध्यान से चेहरे पर चमक, गुरु पूर्णिमा पर छिंदवाड़ा में साधकों ने पाया नई ऊर्जा का अनुभव”
कलेक्ट्रेट में अब बिना अनुमति नहीं जुटेगी भीड़, धरना-प्रदर्शन पर लगी रोक
https://narmadanchal.com/15th-traditional-roadshow-on-kishore-kumars-birth-anniversary-tomorrow/



