सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

NH-44 पर कांग्रेस का बड़ा किसान आंदोलन: “सरकार किसानों को लूट रही”, भोंगाखेड़ा में चक्का जाम से थमा हाईवे

गेहूं खरीदी संकट पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, स्लॉट बुकिंग, बारदाना और अवैध वसूली को लेकर मोहन सरकार घिरी

सिवनी NH44 जाम –“किसान परेशान, भाजपा मौन”, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सिवनी में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। जिले के भोंगाखेड़ा में कांग्रेस नेताओं और किसानों ने NH-44 पर चक्का जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान स्लॉट बुकिंग गड़बड़ी, बारदाना संकट और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखे आरोप लगाए गए।

भोंगाखेड़ा सिवनी NH-44 पर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया चक्का जाम आंदोलन
सिवनी NH44 जाम: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Seoni 07 May 2026
सिवनी यशो: – जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को लेकर बढ़ते किसान आक्रोश ने गुरुवार को बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया।

Madhya Pradesh Congress Committee के प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari की मंशानुरूप जिला कांग्रेस कमेटी ने नेशनल हाईवे-44 स्थित भोंगाखेड़ा में विशाल किसान आंदोलन और सिवनी NH44 जाम किया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की Mohan Yadav सरकार पर किसानों की अनदेखी करने और उपार्जन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था फैलाने के आरोप लगाए।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिले में गेहूं खरीदी के दौरान स्लॉट बुकिंग पोर्टल की गड़बड़ी, सर्वर डाउन, बारदाने की कमी, खरीदी केंद्रों में अवैध वसूली और किसानों की उपज खरीदी में भेदभाव जैसी समस्याओं से किसान परेशान हैं। इसके बावजूद सरकार समाधान निकालने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।

यह भी पढ़े :- सिवनी कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार: बखारी और बंडोल ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित

“वादों से सत्ता ली, अब किसानों को भूल गई भाजपा” — नरेश मरावी

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Naresh Maravi ने सिवनी NH44 जाम आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय किसानों से बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार अब किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने किसानों को आश्वासन देकर वोट तो हासिल कर लिए, लेकिन आज किसान अपनी ही उपज बेचने के लिए खरीदी केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर है।

मरावी ने कहा कि भाजपा सरकार को केवल सत्ता बचाने की चिंता है, जबकि किसान लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहा है।

भोंगाखेड़ा सिवनी NH-44 पर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया चक्का जाम आंदोलन
सिवनी NH44 जाम: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

“बिचौलियों को फायदा पहुंचाने की साजिश” — विधायक रजनीश सिंह

केवलारी विधायक Rajneesh Harvansh Singh ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना नहीं है और किसानों की फसल सुरक्षित रखने तक की व्यवस्था नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों के गेहूं में “चमक नहीं” होने का बहाना बनाकर खरीदी से इंकार किया जा रहा है ताकि बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा सके। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के सम्मान और मेहनत दोनों के साथ अन्याय कर रही है।

यह भी पढ़े :-  23 मई तक होगी गेहूं खरीदी: किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

“कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी”

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव Raja Baghel ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे पर लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-  गुलाब साहू बने छपारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष – संगठन सृजन अभियान की बैठक में सर्वसम्मति से चयन

बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

किसान आंदोलन और  सिवनी NH44 जाम में राजकुमार खुराना, मोहनसिंह चंदेल, सुधीर जैन, मो. हनीफ खान, सुरेन्द्र करोसिया, शिवकली बुआ बंदरिया, उदयसिंह बघेल, जयकेशसिंह पटेल, ब्रजेश सिंह बघेल, देवीसिंह चौहान, घनश्याम सनोडिया, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, नितिन डेहरिया, गुलाब साहू, सुरेश परते, संजय बघेल, किशोरी कुंजाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button