राजनीतिसिवनी

गुलाब साहू बने छपारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष – संगठन सृजन अभियान की बैठक में सर्वसम्मति से चयन

केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश मरावी व प्रभारी अतुल मालू की मौजूदगी में हुई बैठक -“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की हुई शुरुआत

 Seoni, 10 October 2025
छपारा यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत छपारा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी के समीप एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

छपारा में संगठन सृजन अभियान की बैठक के दौरान गुलाब साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष घोषित करते हुए विधायक रजनीश हरवंश सिंह व जिला अध्यक्ष नरेश मरावी
संगठन सृजन अभियान की बैठक में गुलाब साहू को छपारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता

बैठक में सर्वसम्मति से गुलाब साहू को छपारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केवलारी विधानसभा के विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी, विधानसभा प्रभारी अतुल मालू, तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुहेल पाशा उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडलम, सेक्टर, बूथ प्रभारियों, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल व अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश मरावी के प्रथम नगर आगमन पर उनका स्वागत पुष्पहार पहनाकर किया गया। इसी अवसर पर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी छपारा ब्लॉक से की गई।

https://mpcongress.org/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!