खेलसिवनी

राज्य स्तरीय ओपन सब जूनियर कैडेट जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाडिय़ों ने जीते सात कांस्य पदक

Seoni 02 January 2025
सिवनी यशो:-जिला ताइक्वांडो संघ सिवनी सचिव फिरोज खान ने बताया कि मध्य प्रदेश ओपन सब जूनियर कैडेट जूनियर वर्ग ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर 2024 को डेनियल सेन कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित की गई थी जिसमें सिवनी जिले के नौ खिलाडिय़ों ने सचिन एवं कोच फिरोज खान के नेतृत्व में भाग लिया।

जिसमें सब जूनियर बालिका वर्ग में अलीजा़ हयात में-26 किलोग्राम में कांस्य पदक लावान्या धुर्वे – 35 किलोग्राम में कांस्य पदक सब जूनियर बालक वर्ग में मयूर भलावी -21 किलोग्राम में सहभागिता मो. अलमीर हमजा़ -29 किलोग्राम में कांस्य पदक कैडेट बालिका वर्ग में- 152 सेंटीमीटर वर्ग में अन्वेषा सनोडिया ने कांस्य पदक तान्या बघेल-160 सेंटीमीटर में कांस्य पदक अन्वी ठाकुर +148 सेंटीमीटर में सहभागिता कैडेट बालक वर्ग में सूर्यांश डोंगरे – 160 सेंटीमीटर में कांस्य पदक एवं कुनाल परते – 164 सेंटीमीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया ।

ज्ञात हो सभी खिलाडिय़ों ने प्रथम बार प्रतियोगिता में भाग लिया और आने वाले वाली प्रतियोगिताओं में उच्च प्रदर्शन के लिए संकल्परत है खिलाडिय़ों एवं जिले की सफलता पर जिला ताइक्वांडो संघ सिवनी अध्यक्ष श्री राजा बघेल संघ के सभी पदाधिकारी सेंट फ्रांसिस स्कूल के मैनेजर फादर विकास जोसेफ प्रिंसिपल सिस्टर जर्नी मैथ्यू कैंब्रिज स्कूल के प्राचार्य देशराज कटरे एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य शिक्षक एवं अभिभावक गणों ने खिलाडिय़ों को बधाइयां दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!