मध्यप्रदेशसिवनी

भीमगढ़ बाँध से छोड़ा गया 16,000 क्यूसेक पानी, तटीय क्षेत्रों में अलर्ट

अब तक जिले में 1290.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज, घंसौर में सर्वाधिक 1851 मिमी – नदी-नाले उफान पर

Seoni 28 September 2025
सिवनी यशो:- सितंबर माह की विदाई के समय भी वर्षा का दौर जारी है। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों और जल स्रोतों का जलस्तर उफान पर पहुँच गया है। इसी बीच संजय सरोवर परियोजना अंतर्गत भीमगढ़ बाँध से रविवार सुबह 9 बजे अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिससे बैनगंगा नदी तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

🌊 भीमगढ़ बाँध से पानी छोड़ा गया

कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, तिलवारा बाँयी तट नहर संभाग केवलारी के अनुसार, बाँध के गेट क्रमांक 4, 5 और 6 को 1-1 मीटर तक खोला गया है, जिससे कुल 3 मीटर की ऊँचाई से जल निकासी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लगभग 16,000 घनफीट प्रति सेकेंड (458 क्यूमेक्स) की दर से पानी बैनगंगा नदी में प्रवाहित हो रहा है।
प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, नदी तटों पर अनावश्यक रूप से न जाएँ और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।

जिले में वर्षा का आँकड़ा

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 27 सितम्बर 2025 तक जिले में औसतन 1290.2 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

विकासखंडवार वर्षा की स्थिति:

सिवनी – 1133.2 मिमी

कुरई – 983.0 मिमी

बरघाट – 1183.6 मिमी

केवलारी – 1610.8 मिमी

छपारा – 1141.5 मिमी

लखनादौन – 1205.0 मिमी

धनौरा – 1213.4 मिमी

घंसौर – 1851.0 मिमी

इस प्रकार कुल 10,321.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है,

जबकि गत वर्ष इसी अवधि (27 सितम्बर 2024 तक) में 11,516.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।

रिपोर्ट जारी होने के बाद भी कई स्थानों पर रातभर वर्षा हुई, जिससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

https://weather.com/hi-IN/weather/hourbyhour/l/Siwni+Madhya+Pradesh?canonicalCityId=e99618743a94a1b6687d9ce3cd226f20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!