छिंदवाड़ा
कार्यपालन यंत्री ने किया नहर के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण
Chhindwara 08 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा जम्होडीपण्डा स्थित इंटक वेल के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस इंटक वेल से ही धरम टेकडी स्थित फिल्टर प्लांट का संचालन किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर निगम के कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली एवं सहायक यंत्री विवेक चौहान ने नहर के गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



