WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

बुलेट की गरज नहीं, नियमों की गरिमा जरूरी

सिवनी यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 30 वाहनों से 20,000 रुपये समन शुल्क वसूला

Seoni 24 November 2025

सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चालकों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।

उक्त कार्रवाई के अंतर्गत यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 30 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20,000 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात, सउनि शत्रुघ्न चोरिया, सउनि रघुवीर परिहार, आरक्षक राजेश सरयाम, आरक्षक लोकराम गुर्दे, आरक्षक चालक पंकज शर्मा एवं आरक्षक धर्मेंद्र परतेती की सराहनीय भूमिका रही।

तेज आवाज साइलेंसर पर विशेष कार्रवाई

यातायात थाना सिवनी के गांधी भवन प्वाइंट पर तैनात महिला आरक्षक सरस्वती सैयाम द्वारा तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट वाहन क्रमांक MP-22 ZA-2257 को रोका गया। वाहन में अनधिकृत तरीके से बनावट में छेड़छाड़ एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने के मामले में तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी गई। निर्देशानुसार सउनि रघुवीर परिहार द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध 4,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए कार्रवाई की गई।

दंड भी और संदेश भी,यातायात जागरूकता

यातायात पुलिस द्वारा अभियान केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है,

बल्कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

अभियान का मुख्य संदेश —

“बुलेट की गरज नहीं, नियमों की गरिमा जरूरी”

 पुलिस की अपील:

मोडिफाइड साइलेंसर/तेज आवाज वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित

गलत दिशा में वाहन चलाना दंडनीय अपराध

सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने पर सख्त कार्रवाई

सुरक्षा हेलमेट, सीट बेल्ट एवं दस्तावेज साथ रखें, नियमों का पालन करें

(यह समाचार यातायात पुलिस सिवनी द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है)

https://burningman.org/event/participate/mutant-vehicles/vehicle-rules-and-protocols/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!