सिवनी की बेटीमुस्कान भारद्वाज 24 वर्ष की उम्र में बनी डॉक्टर
Seoni 21 January 2025
सिवनी यशो:- मंगलीपेठ कस्तूरबा वार्ड सिवनी के निवासी, स्टेट बैंक कयोसक संचालक श्री अंजनी किशोर व्यायाम शाला के अनिल भारद्वाज की भतीजी श्री चैतुलाल की पोती, राज भारद्वाज एवं कविता भारद्वाज की पुत्री डॉ. मुस्कान भारद्वाज ने डॉक्टर की उपाधि एमबीबीएस रसिया से की मुस्कान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉर्डन नर्सरी स्कूल सिवनी से की फिर केन्द्रीय विद्यालय सिवनी, छिन्दवाड़ा, रायगढ़, डोंगरगढ़ और अन्त में भिलाई से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद डॉक्टर बनने की दृढ़ इच्छा लेकर विदेश चली गई और रसिया के नालचिक स्टेट के कबर्डिनो बलकारियान विश्वविद्यालय से एम बी बी एस करने के बाद भारत में एफ एम जी ई की परीक्षा प्रथम प्रयास में 67.67 प्रतिशत (203/300) अंक प्राप्त करके सिवनी शहर और अपने परिवार का नाम रोशन करने पर जिला युवा संधि के अध्यक्ष दिलीप नेमा शिव कहार ओमकार सनोडीया अमोल शुक्ला आशीष मिश्रा शिव कुमार डेहरिया मनोज ब्रम्ह ऐ दिलीप वास्त्री अंजनी किशोर व्यायाम शाला के संजीव मिश्रा संचालक सुरेश नाग व समस्त स्वयंसेवकों नेबहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।



