मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा में जाने की खबर मजाक है – शफीक खान 

Seoni 21 January 2025
 सिवनी यशो:- नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान ने सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक खबर शफीक खान भाजपा में शामिल हुये। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना को लिखित में अपना स्पष्टीकरण देते हुये शफीक खान ने बताया कि 18 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन पर मुझे नगरपालिका अध्यक्ष के बतौर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। 
मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व मंच पर कुछ भाजपा के कार्यकर्ता मोबाइल से फोटो खींच रहे थे इसी बीच मजाक मजाक में किसी भाजपाई ने मेरे गले में भाजपा का गमछा पहनाया और इसी बीच किसी ने फोटो खींच ली, जिसका मैंने वहॉ पर प्रतिकार भी किया था।  कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर मेरी भाजपा में जाने की खबरे चला दी, जो कि झूठी, भ्रामक एवं निराधार है। मेरा  कभी भी कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता, मेरी छवि को धूमिल करने के लिए मेरे विरोधियों का प्रयास था।
शफीक खान ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का समर्पित सिपाही हॅू मैं कल भी कांग्रेस में था, आज भी कांग्रेस में हॅू, मैं भारतीय जनता पार्टी में समलित नही हुआ हॅू।
भाजपा में जाने की खबर मजाक है - शफीक खान  - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button