छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
कठिन परिश्रम से ही सफलता की उड़ान मिलती है: शेषराव यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 96.8 प्रतिशत प्राप्त करने वाली याशिका धुर्वे का किया सम्मान
Chhindwara 15 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने 12 वी के वाणिज्य संकाय में 96.8 प्रतिशत प्राप्त करने वाली कु0 याशिका सुमेंर सिंह धुर्वे का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कु0 याशिका धुर्वे उत्कृष्ट विद्यालय में वाणिज्य संकाय में अध्यनरत थी और कठिन परिश्रम करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कु0 याशिका सुमेंर सिंह धुर्वे का सम्मान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता की उड़ान मिलती है।
उन्होंने कहा कि परिश्रम करने वाला कभी असफल नहीं होता। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कु0 याशिका धुर्वे को इस सफलता की बधाई देते हुए आगामी परीक्षाओं में इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ धर्मेन्द्र मिगलानी, अजय सक्सेना, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, विजय पांडे, दिवाकर सदारंग, राहुल बंटी उईके गुरूप्रसाद धुर्वे, मरदान शाह धुर्वे, शैलेन्द्र मालवी, दिन्शू यादव उपस्थित रहे।



