मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

डीजे की धुन पर नाचते-नाचते बरात में मचा बवाल, शादी समारोह में पाइप और लात-घूंसे से जमकर मारपीट

राजशशि लॉन में शादी समारोह के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, लोहे के पाइप से हमला, दोनों पक्षों पर BNS की धाराओं में केस दर्ज

शादियां हमेशा खुशी, संगीत, मेहमाननवाजी और पारिवारिक मिलन का प्रतीक मानी जाती हैं, लेकिन कई बार यही खुशियां विवाद और तनाव में बदल जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सिवनी में देखने को मिला, जहां संगीत और डीजे की धुन पर नाचने की खुशी हिंसा में बदल गई। नाच–गाने की पसंद को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि शादी समारोह के बीच लात–घूंसों, पाइपों और डंडों से जमकर मारपीट हो गई और मामला थाने तक जा पहुंचा।

डीजे पर मनपसंद गाना लगाने को लेकर विवाद

सिवनी यशो:- सोमवार रात करीब 11:30 बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित राजशशि लॉन में प्रजापति परिवार के शादी समारोह के दौरान बारात आगमन के समय कुछ युवाओं ने डीजे पर अपने-अपने मनपसंद गानों की मांग की। इसी बात को लेकर लड़की पक्ष के आशु प्रजापति और जमुनिया करहैया गांव से आए युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई।

🔹 लोहे के पाइप, प्लास्टिक पाइप और लात-घूंसों से हमला

देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी।

लॉन परिसर में रखे लोहे के पाइप, प्लास्टिक पाइप और अन्य सामान उठाकर एक-दूसरे पर हमला किया गया।

इस घटना में आशु प्रजापति और अनिल प्रजापति घायल हो गए,

जिनका उपचार जिला अस्पताल सिवनी में जारी है।

🔹 दोनों पक्षों के बीच दर्ज हुआ काउंटर केस

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि-

दोनों पक्षों की शिकायतों पर काउंटर केस दर्ज किया गया है।

आशु प्रजापति, अनिल प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, राजू प्रजापति, देवेश प्रजापति, मोनू प्रजापति, शक्ति प्रजापति सहित अन्य पर धारा 296(6), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

🔹 सभी आपस में रिश्तेदार — शादी बनी तनाव की वजह

दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के चाचा-भतीजा, काका-बाबा के लड़के और पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

पारिवारिक संबंध होने के बावजूद विवाह उत्सव विवाद का केंद्र बन गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी जैसे पावन और आनंदमयी अवसरों को विवाद और हिंसा में बदलने से बचाने के लिए सामाजिक संयम और धैर्य की जरूरत है —

ताकि खुशी का माहौल गम में न बदले।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/azamgarh-viral-video-clashed-over-dj-between-gharati-barati-also-attacked-on-police-3857658.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!