छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

भगवान श्रीचंद पब्लिक स्कूल के शिवम कुमार को मिले 93 प्रतिशत

 Chhindwara 13 May 2025

छिंदवाड़ा यशो:- सी.बी.एस.ई. कक्षा 10वीं एवं 12वीं के घोषित परिणाम में भगवान श्रीचंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कला संकाय में शिवम कुमार ने 93त्न के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें उनके विषय थे पॉलिटिकल साइंस (97), इतिहास (93), समाजशास्त्र (93), अर्थशास्त्र (93) और अंग्रेज़ी (87); आरज़ू बनवंशी ने 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिनके विषय थे पॉलिटिकल साइंस (97), अर्थशास्त्र (88), समाजशास्त्र (87), अंग्रेज़ी (90) और इतिहास (80); उत्सव सोनी ने 84 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनके विषय थे हिंदी (97), अंग्रेज़ी (86), पॉलिटिकल साइंस (83), इतिहास (81) और अर्थशास्त्र (72)। बायोलॉजी संकाय में प्रियांशु विश्वकर्मा ने 90 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया,

कक्षा 10वीं के घोषित परिणाम में

भगवान श्रीचंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उर्वशी इनवाती ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (86), हिंदी (93), गणित (67), विज्ञान (70) और एसएसटी (81) अंक शामिल हैं। राधेश्याम गुनतोरे ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (84), हिंदी (81), गणित (72), विज्ञान (58) और एसएसटी (72) अंक हैं। आरोही विके ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (70), हिंदी (76), विज्ञान (60) और एसएसटी (89) अंक शामिल हैं। जशीरा सिद्दीक़ी ने 68त्न अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (76), हिंदी (82), विज्ञान (62) और एसएसटी (70) अंक हैं। श्रुति लाड ने 67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (72), हिंदी (80) और एसएसटी (86) अंक शामिल हैं। शुभम प्रजापति ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिनमें अंग्रेज़ी (65), हिंदी (75) और एसएसटी (72) अंक हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बरखा बेदी और डायरेक्टर मनजीत सिंह बेदी ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया और उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सराहा।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा

कक्षा 10वीं के अनुराग पवार, अनुज पहाड़े, वंश मालवीय एवं कक्षा 12वीं के करण वर्मा, अमित कुमार व हर्षिता बिंझाड़े ने पाया प्रथम स्थान
सीबीएसई परीक्षाओं के गत दिवस घोषित कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा ने पुन: इतिहास रचते हुए कीर्तिमान बनाया । केंद्रीय विद्यालय के विज्ञान, कॉमर्स और मानविकी संकाय के कुल 108 विद्यार्थियों में से 103 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 95.37 रहा, वहीं कक्षा दसवीं के 175 विद्यार्थियों में से 172 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होकर 98.29 प्रतिशत के साथ एक नया कीर्तिमान रचा। कक्षा 12वीं में विज्ञान विषय में करण वर्मा 95.02 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे, वही कॉमर्स में अमित कुमार श्रीवास्तव 91.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे, जबकि आर्ट में हर्षिता बिंझाड़े 87.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहीं ।

इसी प्रकार कक्षा दसवीं में अनुराग पवार ने 96.01 प्रतिशत, अनुज पहाड़े ने 94.4त्न एवं वंश मालवीय में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, व्दितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान संकाय में व्दितीय स्थान पर कौशिकी मिश्रा 94.4 प्रतिशत के साथ एवं विवेक तृतीय स्थान पर 92.5 प्रतिशत के साथ रहे । श्याम सोलंकी 89.8 के साथ कॉमर्स में व्दितीय स्थान पर जबकि आयशा परवेज 86.2त्न के साथ तृतीय स्थान पर रहे । आर्ट संकाय में 84.2 प्रतिशत के साथ नैना सोलंकी व्दितीय एवं 81.2 प्रतिशत के साथ देवयानी सरेआम तृतीय स्थान पर रहे । विद्यालय प्राचार्य श्री हरिप्रसाद धारकर ने सभी अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी । साथ ही उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के शिक्षकों के अथक परिश्रम और लगन का परिणाम है । उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम लाने पर विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!