WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नगर परिषद छपारा के भ्रष्टाचार में नहीं हूँ शामिल – उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह

छपारा यशो:- छपारा विगत दिनों नगर परिषद छपारा के उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कांत सिंह द्वारा अपने फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था जिस पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा की कुछ समाचार पत्रों मैं प्रकाशित समाचार से ज्ञात हुआ है कि नगर परिषद में होने वाले कार्यों पर भ्रष्टाचार हो रहा है और मेरे ऊपर भी आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि मेरा भ्रष्टाचार से कोई सरोकार नहीं है यहां तक की राशि आहरण करने में मेरे साइन भी नहीं होते ऐसी दशा में मुझे आरोपित करना उचित नहीं है अधिकारीयों को सभी कार्यों और भुगतानों की जांच कराई जानी चाहिए और दोषी व्यक्तियों को सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मेरा भ्रष्टाचार से कोई लेना देना नहीं मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद एवं पूर्णता निराधार है

राजनीति से ले लूंगा संन्यास

उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि में भ्रष्टाचार में लिप्त हूँ तो में राजनीति से संन्यास ले लूंगा आगे उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों की सेवा करना है और नगर विकास के लिए हर संभव कार्य करते रहेंगे ,जनहित के कामों को प्राथमिकता से किया जाएगा गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था एवं साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चले इस हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं जिसमें नगर वासियों के भी सहयोग की आवश्यकता है विशेष रुप से साफ सफाई व्यवस्था में उन्होंने यह भी कहां की कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मुझे कभी भी संपर्क कर सकता है मैं मेरे स्तर से हर संभव प्रयास कर समस्या का निराकरण कराने में सहयोग करूंगा

उपाध्यक्ष को भी नहीं दी जाती जानकारी

नगर परिषद उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ने बताया कि नगर परिषद से मेरे द्वारा भी पत्राचार किए गए हैं और भुगतान संबंधी जानकारी चाही गई है लेकिन नगर परिषद के अकाउंटेंट और अन्य पदाधिकारी टाला मटोली कर जानकारी देने से बच रहे हैं मेरे द्वारा 2 से 3 बार लिखित पत्रों के माध्यम से जानकारी चाही गई लेकिन भुगतान संबंध में मुझे जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिससे मैं अभी यह नहीं कह सकता कि नगर परिषद में किस स्तर का भ्रष्टाचार हुआ है मुझे जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तभी मैं कह पाऊंगा कि नगर परिषद में जबाबदार अधिकारी और हस्ताक्षर के दायित्व वाले प्रतिनिधि कितना भ्रष्टाचार कर पा रहे है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!