वसूली नहीं करने पर मिला कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक ने की समीक्षा, 31 मार्च तक 300 करोड़ वसूल करने के निर्देश
चांद, अमरवाड़ा, कुण्डा, तामिया, बिछुआ, बनगांव, दमुआ, पिपलानारायणवार के शाखा प्रभारी को शोकास जारी
Chhindwara 11 March 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. छिन्दवाड़ा की 26 शाखाओं के विकासात्मक कार्यों व विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति तथा प्रगति की समीक्षा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक शीलेन्द्र सिंह ने मंगलवार को सायंकाल में कलेक्टर सभा कक्ष में की। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक द्वारा समीक्षा के दौरान विकासात्?मक कार्यों की प्रगति में पिछड़ी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को शोकास जारी करने एवं ऋण वितरण अमानत वृद्धि ऋण वसूली में प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिये।
इन्हे मिला शोकास ऋण वसूली में पिछड़ी शाखाऐं चांद, अमरवाड़ा, कुण्डा, तामिया।
अमानत वृद्धि में पिछड़ी शाखाऐं :- कुण्?डा, अमरवाड़ा, बिछुआ, बनगांव, दमुआ, पिपलानारायणवार। इस समीक्षा बैठक में बैंक के प्रभारी मुख्?य कार्यपालन अधिकारी ए.के. जैन सहित सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। कलेक्?टर एवं बैंक प्रशासक द्वारा बैठक में उपस्थित शाखा प्रबंधकों को जहां 31 मार्च तक वितरित ऋण का 300 करोड़ वसूल करने के निर्देश दिये गये है वहीं ऋणी कृषकों भी अपने ऋण की चुकौती कर एक अप्रैल से पुन: नया ऋण प्राप्?त कर शून्?य प्रतिशत ब्याज सहायता का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने एवं कालातीत कृषकों को राजस्?व विभाग के माध्?यम से आर.आर.सी जारी करने आवश्यक कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।





