मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

बिना लीज़, बिना डर, बिना कानून: सिवनी के बिनेकी में अवैध मुरम उत्खनन का आतंक

गोलीकांड के बाद भी नहीं रुका खनन माफिया, ठेकेदारों की गुंडागर्दी से दहला क्षेत्र

बिना लीज़, बिना डर, बिना कानून: सिवनी के बिनेकी में अवैध मुरम उत्खनन का आतंक

 गोलीकांड के बाद भी नहीं रुका खनन माफिया, ठेकेदारों की गुंडागर्दी से दहला क्षेत्र


Seoni 13 January 2026

सिवनी यशो:- जिले में अवैध उत्खनन अब केवल पर्यावरणीय अपराध नहीं, बल्कि
खुली गुंडागर्दी, ठेकेदारों की दबंगई और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती
बन चुका है। घंसौर पावर प्लांट के पास स्थित बिनेकी क्षेत्र में बिना खनिज लीज़ और अनुमति
हजारों ट्रॉलियों में मुरम की लूट खुलेआम जारी है।

ठेकेदारों की धमक, कानून की सरेआम हत्या

सूत्रों के अनुसार जिले में अवैध उत्खनन अब डर और हथियारों के बल पर चल रहा है।

हाल ही में उत्खनन विवाद को लेकर गोलीकांड हुआ, जिसमें एक बेगुनाह व्यक्ति शिकार बना।

इसके बावजूद खनन माफिया के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र अंतर्गत बिनेकी इलाके में बिना लीज़ अवैध मुरम उत्खनन करते जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियां
घंसौर पावर प्लांट के पास बिनेकी क्षेत्र में दिन-रात चल रहा अवैध मुरम उत्खनन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धरती की लूट

दिन-रात गरजती जेसीबी, धरती मां का सीना छलनी

दिन हो या रात, 16–16 घंटे तक चल रही जेसीबी मशीनें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें
सीधा सवाल खड़ा करती हैं —
आखिर इस अवैध उत्खनन को किसका संरक्षण प्राप्त है?

 प्रत्यक्षदर्शियों का दावा

  • रोजाना सैकड़ों ट्रॉलियां मुरम भरकर रवाना
  • न रॉयल्टी, न परिवहन पास, न कोई परमिट
  • शासकीय व निजी भूमि पर अवैध खुदाई

विरोध करने पर धमकी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन का विरोध करने पर

डराने–धमकाने और रसूखदारों के नाम लेने

की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे साफ है कि यह संगठित खनन माफिया का नेटवर्क है।

पर्यावरण और भविष्य से खिलवाड़

अवैध मुरम उत्खनन से खेती योग्य भूमि नष्ट हो रही है,
भू-जल स्तर गिर रहा है और बरसात में गहरे गड्ढों से
बड़े हादसों का खतरा बढ़ गया है।

वीडियो सबूत मौजूद, आंदोलन की चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक अवैध उत्खनन के वीडियो व फोटो साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं,

जिन्हें शीघ्र ही उच्च अधिकारियों और शासन स्तर तक भेजा जाएगा।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

 इनका कहना है

शिवदयाल धुर्वे, पटवारी बिनेकी:

“सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अरुण दुबे, तहसीलदार घंसौर:

“मामला संज्ञान में आया है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

त्रिवेणी परते, खनिज निरीक्षक सिवनी:

“मैं स्वयं मौके पर जाकर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई सुनिश्चित करूंगी।”


यह मामला केवल अवैध उत्खनन का नहीं, बल्कि कानून के राज की अग्निपरीक्षा है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/rewa-illegal-mining-369961

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!