छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवन विधायक ने मुस्लिम कम्युनिटी हॉल एवं पेंशनर्स संघ भवन हेतु राशि स्वीकृत किया

सिवनी यशो:- सोमवार 12 जून को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के लिये दस लाख रूपये एवं जिला पेंशनर संघ भवन निर्माण हेतु पांच लाख रूपय े की राशि स्वीकृत की । ज्ञात हो कि विधायक दिनेश राय मुनमुन से शब्बीर वारसी जी अध्यक्ष जिला हज कमेटी, आसिफ जरदारी सरपंच बोरदई, अफरोज खान, कलीम बल्ली खान, अहफाज खान, शेख शहजादा कुरैशी, आसिफ खान, जमील खान, राजिक खान, शादाब खान, बाबा भाई, शमीम भाई, आशू अंसारी, सहित मो. जिब्राईल मंसूरी द्वारा मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किये जाने का आग्रह किया था। जिस पर सहमति व्यक्त करते हुए विधायक श्री राय द्वारा मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के लिए विधायक निधि से 10 लाख की राशि स्वीकृत कर पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 10 लाख व्यय करने के पश्चात और 10 लाख दिये जाने की बात कही। उक्त पत्र को सोमवार को ही प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति मे शहर काजी हाफिज अनीस अंसारी को सौंपा गया। इसके अलावा विधायक श्री राय द्वारा जिला पेंशनर्स एसोसिएशन सिवनी की मांग पर एसोशिएशन के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 05:00 लाख की राशि स्वीकृत कर उपस्थित पदाधिकारियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button