पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास उन्नयन मेला
युवाओं को JCB ऑपरेटर, मोबाइल टेक्नीशियन, बाइक रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन सहित विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया
Seoni 29 August 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी द्वारा अगस्त 2025 में 21 अगस्त से 28 अगस्त तक बफर जोन के ग्राम कुभंपानी, खमारपानी, घाटकोहका, रूखड़ एवं खवासा में कौशल विकास उन्नयन मेला आयोजित कियागया।
इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मेले में रिजर्व क्षेत्र की 130 ईको विकास समितियों से जुड़े कुल 759 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

ट्रेनिंग और ट्रेड की जानकारी
-
रुरल स्किल डेवलपमेंट के ट्रेनर अमीन शेख, संदीप कोशवाल एवं अरुण पवार ने JCB ऑपरेटर, मोबाइल हार्डवेयर टेक्नीशियन, घरेलू उपकरण मरम्मत (फ्रिज, मिक्सी, पंखा, कूलर, प्रेस आदि) और मल्टी कुज़िन कुक जैसे ट्रेड की जानकारी दी।
-
एंजल समाजसेवी संस्था के संजय रघुवंशी ने बाइक रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और वेल्डिंग का प्रशिक्षण दिया।
-
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की भारती प्रजापति ने टू-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन (लेवल-4) और टू-व्हीलर मैकेनिक संबंधी जानकारी दी।
प्रशिक्षण और सहयोग
इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न ट्रेड में आगामी एक वर्ष तक क्रमिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पर होने वाले व्यय का वहन यूनिटी बैंक,
एनजीओ और व्यक्तिगत दानदाताओं के सहयोग से किया जाएगा।
इस पहल से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।



