WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

…….तो बालाघाट से कमलनाथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

 दिग्विजय सिंह, डाँ. गोविंद सिंह, सज्जनसिंह वर्मा सहित अनेक दिग्गजों को कांग्रेस लड़ा सकती है चुनाव 

सिवनी यशो:- कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल कह चुकी हैं कि हमारी ये इच्छा है कि सभी वरिष्ठ नेता लोकसभा का चुनाव लड़ें और इसी मंशा के अनुसार कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से प्रत्याशी घोषित किया है तथा संभावना व्यक्त की जा रही है कि टी एस सिंह देव सहित अन्य पूर्व मंत्रियों को कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ायेगी ।

    छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए कांग्रेस नेतृत्व निर्देश दे सकता है। कांग्रेस में अगर एमपी के दिग्गज नेताओं के लोकसभा चुनाव लडऩे को लेकर सहमति बन जाती है, तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पूर्व सीएम कमलनाथ,पूर्व मंत्री तरूण भानोत, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डाँ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपत्रा अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, झूमा सोलंकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया,पूर्व मंत्री बाला बच्चन जैसे नेता चुनाव मैदान में अपनी जीत के लिये जूझते हुये दिखाई देंगे ।

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की मंशा के अनुसार यदि कांग्रेस दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारती है तो छिंदवाड़ा कमलनाथ के लिये सबसे सुरक्ष्ज्ञित सीट है परंतु वे स्वयं यह बात कह चुके है कि छिंदवाड़ा से लोकसभा का चुनाव नकुलनाथ लड़ेंगे, नकुलनाथ यदि छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेगे तो कमलनाथ को कांग्रेस बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा सकती है । यहाँ बता दें कि यदि कमलनाथ बालाघाट से कांग्रेस की टिकिट पर चुनाव लड़े तो भाजपा के लिये बालाघाट सीट निकालना बड़ी चुनौती बन सकती है । हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में लोकसभा की आठ विधानसभा सीटो में से कांग्रेस के पास चार और भाजपा के पास चार सीटे है । कमलनाथ बड़े कद के दिग्गज नेता है और उनके नाम पर बालाघाट लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस पूरी ताकत झौंक कर चुनाव लड़ेगी और अलग अलग गुटो में बटी कांग्रेस एक हो जायेगी जो भाजपा के प्रत्याशी को भारी परेशानी में डालने के लिये काफी होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!