मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

आजादी के इतिहस में इतने अधिक विकास दिनेश राय मुनमुन के कार्यकाल अंकित – मुनिया टांक

सिवनी को मेडिकल की सौंगात: अटल विचार मंंच ने विधायक दिनेश राय मुनमुन का माना आभार

सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा सहित पूरे जिले के सर्वांगीण विकास के लिये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की पवित्र और सकारात्क सोच से जिले को ऐतिहासिक विकास के मार्ग पर दु्रतगति प्राप्त हो रही है । जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिये सिवनी विधायक ने जिला चिकित्सालय में अनेक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का प्रयास किया है और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ सिवनी को वह मेडिकल जैसी बड़ी सौगात प्रदान की है । सिवनी को मेडिकल काँलेज जैसी बड़ी सौगात दिलाने वाले सिवनी विधायक का हम सभी अटल विचार विचार मंच के कार्यकत्र्ता उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते है और सिवनी जिले की जनता मेडिकल काँलेज मिलने की शुभाकामनाएँ ।

उक्ताशय की बात अटल विचार मंच के संयोजक तरूण मुनिया टांक ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम कही । मुनिया टांक ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यकाल जो विकास और जनहित के कार्य किये है वह सिवनी विधानसभा के लिये स्वर्णकाल के रूप में कहा जा सकता है और इतने महत्व के विकास कार्य और इतने अधिक विकास के कार्य आजाादी के बाद पहली बार सिवनी के इतिहास में अंकित किये जायेंगे । सिवनी जिले को मेडिकल काँलेज दिलाने के लिये उनको लंबा संघर्ष भी करना पड़ा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मेडिकल काँलेज स्वीकृत करने के पश्चात अल्पकाल के लिये प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने मेडिकल काँलेज के निर्माण और स्वीकृति पर अडंगेबाजी की परंतु फिर से शिवराज सरकार की बहाली के पश्चात मेडिकल काँलेज निर्माण को गति प्रदान हुई और अब इसी सत्र में इसका शुभारंभ सिवनी जिले के लिये गौरव का विषय है ।

मुनिया टांक ने कहा कि सिवनी विधायक ने केवल मेडिकल काँलेज ही नहीं जिले के विकास की जीवन रेखा फोरलेन, पेंच व्यपवर्तन परियोजन, समूह नल योजना के लिये भगीरथी प्रयास किये है जिससे जिले की तस्वीर और तकदीर बदलना सुनिश्चित है । श्री टांक ने कहा कि सिवनी विधायक ने शिक्षा के लिये जिले के हर क्षेत्र में प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेण्डरी स्कूलों को विस्तार दिया और इनको व्यवस्थित करने हर प्रकार से मदद की है। खेल प्रतिभाओं को सुविधाएँ प्रदान करने के लिये व्यापक प्रयास किये गये और यही कारण है कि उनके साथ बड़ी संख्या में यूथ जुड़ा हुआ है ।

श्री टांक ने कहा कि सिवनी विधायक हर गांव तक अच्छी सड़क और शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिये प्राथकिता से काम कर रहे है और उनकी सोच है कि बीमारियों की बहुत बड़ी वजह दूषित पानी है शुद्ध पेयजल स्वास्थ्य के लिये बहुत आवश्यक है और दूसरी आवश्यकता है हर बीमारी पर त्वरित और बेहतर उपचार इसके लिये बेहतर सड़के आवश्यक है जो ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाते हुये विकास को गति देने में सहयोगी है । विकास और जनसुविधाओं को इतनी अधिक प्राथमिकता देने वाला सिवनी विधानसभा को पहला नेतृत्व मिला है और उसके परिणाम भी दिखाई दे रही है । हर पात्र व्यक्ति को ईमानदारी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये वे स्वयं क्षेत्र में सक्रिय रहते है और आमजनों की परेशानियों को दूर करते है। दुखित एवं पीडि़तजनों को तत्काल मदद के लिये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का नाम प्राथमिकता से लिया जाता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!