मंडलामध्यप्रदेशराजनीति

मोदी सरकार के बजट में मध्यप्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान – धमेन्द्र सिंह लोधी

प्रदेश की जनता के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा केंद्रीय बजट
हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति से प्रेरित
अपने घर में तिरंगा फहराकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर प्रेस एवं प्रबुद्धजन वार्ता संपन्न

मण्डला यशो:- प्रधानमंत्री श्री मोदी का ध्यान मध्यप्रदेश के विकास को लेकर हमेशा रहा है। केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के अधोसंरचना विकास गरीब कल्याण, रोजगारसृजन, पर्यटन, उद्योग उर्जा, नारी सम्मान, किसान, शिक्षा, जनजातीय कल्याण, सड़क परिवहन एवं स्वास्थ्य के साथ विकास भी विरासत भी के तहत मध्यप्रदेश को 98 करोड़ की राशि केंद्र सरकार द्वारा इस बजट में प्रावधान किया गया है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश की जनता के कल्याण का विशेष ध्यान रखते हु ए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में विकास की नयी उम्मीद नयी राहें खुलेंगी तथा प्रदेश में विकास एवं समृद्वि की आगामी समय में एक नयी इबारत लिखी जायेगी। उक्त आशय के उदगार मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  धमेन्द्र सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्रबुद्वजन संवाद में व्यक्त किया।

   श्री लोधी ने कहा कि 11 अगस्त से पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की जा रही है हम सभी नागरिक अपने घर प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र के विकास से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के निरंतर साथ से देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा तथा भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार उपस्थित थे।

     प्रेस वार्ता में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के समग्र विकास को केंद्रीय करते हुए 4 जातियों पर फोकस किया है। जिसमें महिला, किसान, युवा, गरीब वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विशेष योजनाएं बनायी गयी है जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल सके। केंद्र सरकार का बजट मध्यप्रदेश के विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए बनाया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश के 40 लाख बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा सीखो कमाओं योजना से इंडस्ट्री में काम मिलेगा एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है।

    अन्नदाताओं के कल्याण के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं तथा प्रदेश में प्राकृतिक खेती में अगले 2 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य है। आदिवासी परिवारों के जीवन को बेहतर करने प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत की गयी है। मनरेगा प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, प्रधानमंत्री शहरी आवास पर विशेष फोकस प्रदेश में किया जा रहा है। राज्य के सभी प्रमुख राजमार्गों को 1 वर्ष में पूरा करने के लिए धनराशि आवंटित की गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओ का बेहतर सृजन करना तथा समग्र शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

   मंत्री श्री लोधी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए केंद्र सरकार के समय में मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा था लेकिन मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए विशेष ध्यान रखते हुए 8 गुना राशि पूर्व सरकार से ज्यादा देने का कार्य किया है। पत्रकार वार्ता में जिले के पत्रकार साथियों द्वारा संस्कृति एवं पर्यटन के विकास को लेकर जिले की ग्वारा हवाई पट्टी को पीएमश्री वायुसेवा से जोड़ना, धनगांव व पालासुंदर फासिल्स जोन को संरक्षित करना मण्डला को धार्मिक नगरी घोषणा को मूर्त रूप देना। सहस्त्रधारा का विकास एवं रोप वे निर्माण तथा सीतारपटा क्षेत्र तथा मवई के बैगाचक को पर्यटन के लिए अधोसंरचना विकास
जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गयी। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष  भीष्म द्विवेदी ने केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश को मिली सौगातों पर अपने विचार साझा करते हुए बजट को ऐतिहासिक बताया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!