Seoni 09 March 2025
सिवनी यशो:-प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में दिनांक 10 एवं 11 मार्च 2025 को प्रात: 11.00 बजे से 5.00 बजे तक कक्ष क्र 03 में मे प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन एवं आवेदन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
महाविद्यालय प्रशासन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि समस्त पास आउट विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप करने के लिए देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप प्रशिक्षण दिया जाना है । इसमें 21 से 24 वर्ष के विद्यार्थी अपना पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं इस योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप के पहले 6000 एवं 12 माह तक प्रतिमाह 5000 प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार कुल 66000 रूपए दिए जाएंगे एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने पर संबंधित कंपनियों में स्थाई रूप से रोजगार भी दिया जाएगा । इंटर्नशिप पूर्ण होने पर संबंधित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
अत: इच्छुक पास आउट विद्यार्थी जो वर्तमान में कहीं अध्यनरत नहीं है महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन एवं आवेदन निशुल्क रूप से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
जिला स्तरीय उत्कृष्ट, मॉडल एवं आदर्श संस्कृत आवासीय विद्यालय के प्रवेश पत्र जारी



