सिवनी
जिला स्तरीय उत्कृष्ट, मॉडल एवं आदर्श संस्कृत आवासीय विद्यालय के प्रवेश पत्र जारी
Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि संचालक राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड म.प्र.भोपाल के अनुसार जिला स्तरीय उत्कृष्ट / मॉडल एवं आदर्श संस्कृत आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रविवार 09.03.2025 को आयोजित होगी। संचालक राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड म.प्र.भोपाल द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की बेवसाईड- www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। सभी संबंधित प्राचार्य को अपने संकुल अंतर्गत आने वाले माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश पत्र अपलोड कर जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी को अवगत कराना सुनिश्चित करेगें।





