सिवनी, 26 सितम्बर 2025
सिवनी यशो:- नवरात्रि पर्व पर सिवनी स्थित माँ खैरमाई कात्यायनी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान उन युवतियों के लिए है जिनके विवाह में बाधाएं आ रही हैं।
विशेष आयोजन
मंदिर समिति के अनुसार षष्ठी तिथि 28 सितम्बर 2025, गुरुवार प्रातः 07 बजे से विवाह योग्य कन्याओं के लिए विशेष पूजन-अर्चन और हवन होगा। यह अनुष्ठान पंडित हर्ष दुबे द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
यह मंदिर द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा प्रतिष्ठित किया गया है।
धार्मिक महत्व
श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध में वर्णन है कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए कात्यायनी माता का पूजन किया था।
इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए विवाह योग्य कन्याओं को इस अनुष्ठान में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
नवरात्रि में भक्तिभाव का उल्लास
-
नवरात्रि पर्व पर माई के भुवन में भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर ज्योति कलश स्थापित किए जाते हैं।
-
इस वर्ष यहाँ 43 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए, जिनमें से 01 विशेष घृत कलश भी शामिल है।
-
प्रतिदिन माता का विशेष श्रंगार, अर्चन और पूजन हो रहा है https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/chaitra-navratri-2022-sixth-day-maa-katyayani-puja-vidhi-mantras-and-bhog/articleshow/91544341.cms



