देश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह से सांसद भारती पारधी ने सिवनी में कृषि महाविद्यालय की मांग की

Seoni 05 February 2025

सिवनी यशो:- बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार को दिल्ली में कृषि मंत्री मा शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। उन्होंने अनेक विषयों के साथ प्रमुख रूप से सिवनी में कृषि महाविद्यालय प्रारम्भ किये जाने हेतु मांग रखी ।
यहाँ बता दें कि वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल में भी सिवनी में कृषि महाविद्यालय की मांग की जाती रही है और उन्होंने इस संबंध में आश्वासन भी जिले की जनता को मुख्यमंत्री रहते हुये दिया था । सांसद श्रीमती पारधी की मांग को अब सफलता मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!