वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल 28 जनवरी को सिवनी प्रवास पर
सिवनी, 27 जनवरी 2026। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल का 28 जनवरी 2026 को सिवनी जिले का प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे वक्फ से जुड़े धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा पार्टी पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सनवर पटेल 27 जनवरी की रात्रि 09:55 बजे भोपाल से रेल मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 28 जनवरी की सुबह 06:20 बजे सिवनी पहुंचेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम
सिवनी आगमन के पश्चात डॉ. सनवर पटेल सर्किट हाउस, सिवनी में अल्प विश्राम करेंगे।
इसके उपरांत सुबह 10:00 बजे वे वक्फ दरगाह मो. शाह वली, सिवनी में जियारत करेंगे तथा
सुबह 10:30 बजे वक्फ कब्रस्तान का भ्रमण करेंगे।
यह भी पढ़े :- अरबों की जमीन हड़प गये प्रभावशाली नेता, दरगाह अध्यक्ष का आरोप
दोपहर 01:30 बजे डॉ. पटेल वक्फ छोटी मस्जिद कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन समारोह में सहभागिता करेंगे एवं
सिवनी स्थित वक्फ प्रबंध कमेटियों के पदाधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 03:30 बजे वे अल-अमान स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
डॉ. सनवर पटेल शाम 05:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, सिवनी में पार्टी पदाधिकारियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
शाम 06:00 बजे भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे। रात 08:00 बजे वे ग्राम बोरदई के सरपंच एवं
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री आसिफ ज़रदारी के निवास पर रात्रि भोज में सम्मिलित होंगे।
इसके पश्चात रात 09:00 बजे पेंच टाइगर रिज़र्व के लिए प्रस्थान करेंगे,
जहाँ रात्रि विश्राम के उपरांत 29 जनवरी 2026 को जबलपुर प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे। https://www.indianemployees.com/circular/details/dr-sanwar-patel-chairman-madhya-pradesh-state-waqf-board-has-been-given-the-status-of-state



