मध्यप्रदेशदेश विदेश

“भोपाल में तिरंगे का महासैलाब! नाव पर सवार हुए CM मोहन यादव, जल-थल-नभ में गूंजा ‘भारत माता की जय’”

भोपाल के बोट क्लब पर धरती, जल और नभ में दिखा तिरंगे का रंग | खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से दिखाया अद्भुत कौशल | देश में पहली बार बनाया गया फ्लोटिंग तिरंगा

भोपाल में नौका तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश

Bhopal 13 August 2026
भोपाल यशो:  स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध बोट क्लब बुधवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला…’ जैसे देशभक्ति गीतों के बीच विशाल नौका तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान धरती, जल और नभ—तीनों जगह तिरंगे की छटा दिखाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं नौका में सवार होकर देश सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे।

भोपाल बोट क्लब पर नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल में नौका तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश

यात्रा के दौरान युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग के जरिए हैरतअंगेज करतब दिखाए। खिलाड़ियों ने केनो सलालम शो के माध्यम से तिरंगे को सलाम किया। वहीं बोट क्लब के जल क्षेत्र में देश में पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा बनाया गया, जिसने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फल-फूल रहा लोकतंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बोट क्लब पर आयोजित यह आयोजन अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र फल-फूल रहा है और भारत ने दुनिया के सामने अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के साथ समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के अलग-अलग राज्य जनकल्याण के कार्यों को गति दे रहे हैं।

भोपाल बोट क्लब पर नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल में नौका तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश

UCC से समानता का भाव होगा मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे समानता की भावना और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि कानून की दृष्टि से धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होगा। हिंदू, मुस्लिम, पारसी और ईसाई सहित सभी नागरिकों के लिए समान कानून की भावना मजबूत होगी।

सीएम ने कहा कि जब हम अपनी आजादी के साथ दुनिया में हो रही गतिविधियों को देखते हैं तो देश पर गर्व होता है। भारत की तीनों सेनाओं ने अद्भुत पराक्रम दिखाया है और आज देश ने अभूतपूर्व सामर्थ्य हासिल किया है।

खिलाड़ियों ने दिखाई संकल्प शक्ति

नौका तिरंगा यात्रा में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा अपने आप में अद्भुत है। खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह रोमांचित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं। संकल्प शक्ति ही व्यक्ति को समय और परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ने का साहस देती है। खिलाड़ी समुद्र की चट्टानी लहरों से टकराते हुए अपने संकल्प और कौशल का प्रदर्शन करते हैं। जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बीच उनका साहस और सिद्धता प्रेरणा देती है।

चारों तरफ नजर आया तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया देख रही है कि नौका के माध्यम से भी तिरंगा यात्रा निकाली जा सकती है। भोपाल में आयोजित यह आयोजन प्रदेश के लिए एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। बोट क्लब पर चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है।

उन्होंने देश की खुशहाली और सामर्थ्य की कामना करते हुए कहा कि परमात्मा हमारे देश पर किसी की नजर न लगने दे। भारत सर्वशक्तिमान और सामर्थ्यवान बने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाएं और अमृतकाल की ओर सक्षमता के साथ आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने नौका तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी।

यह भी पढ़े :-

1 करोड़ से ज्यादा के 501 गुम मोबाइल बरामद, रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई खुशी

47 हजार 990 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फोकस

तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा छिंदवाड़ा

13 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे: दुनिया में करीब 10 फीसदी लोग हैं बाएं हाथ से काम करने वाले, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन

https://ddnews.gov.in/national-flag-adoption-day-the-story-of-the-tricolours-history-significance-and-honour/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button