मध्यप्रदेशसिवनी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर शीतला पटले का सख्त निर्देश – 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतें तुरंत करें निराकृत

खाद-बीज उपलब्धता पर सख्ती - अमानक सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

सिवनी, 08 दिसंबर 2025

सिवनी यशो:-  (सोमवार)। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

सिवनी कलेक्टर शीतला पटले समय-सीमा बैठक की समीक्षा करती हुईं
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर शीतला पटले का सख्त निर्देश—50 दिन से अधिक लंबित शिकायतें तुरंत करें निराकृत

CM हेल्पलाइन, जनशिकायतें, योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने

  • समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों

  • सीएम हेल्पलाइन

  • जनशिकायतें

  • जनसुनवाई आवेदनों

  • एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति
    की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर पटले ने विशेष रूप से 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो, इसके लिए हर लंबित प्रकरण पर प्राथमिकता से कार्रवाई आवश्यक है।”

खाद-बीज उपलब्धता पर सख्ती—अमानक सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई

कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों की मांग के अनुरूप सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्य निर्देश—

  • क्षेत्रवार मांग का पूर्व आंकलन कर केंद्रों में पर्याप्त भंडारण रखें।

  • निजी विक्रेताओं की सतत निरीक्षण कार्रवाई की जाए।

  • अमानक कृषि आदान सामग्री बेचने वालों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें।

  • किसानों को सीडर, हैपी सीडर, रोटावेटर, मोबाइल श्रेडर जैसे उन्नत कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएं।

  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हाट-बाजारों व प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएँ।

मतदाता सूची पुनरीक्षण—सिवनी व लखनादौन को बधाई, बरघाट–केवलारी को प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती पटले ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की विधानसभावार समीक्षा की।
उन्होंने

  • सिवनी एवं लखनादौन विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन पूरा करने पर टीमों को बधाई दी,

  • जबकि बरघाट एवं केवलारी को डिजिटाईजेशन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/collectorseoni/posts/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!