छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

भाजपा टैक्स के नाम पर जनता से वसूल रही मोटी रकम, सुविधाएं शून्य: कांग्रेस

वार्ड क्रमांक 43 में दूषित पानी की शिकायत, नालियों की बदहाली और खुले गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम पर उठाए सवाल

वार्ड 43 में दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला

Chhindwara, 28 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम में भाजपा के सत्ता में होने का हवाला देते हुए कांग्रेस ने शहर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा जनता से जलकर और स्वच्छता कर के नाम पर राशि वसूली जा रही है, लेकिन इसके अनुरूप नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि शहर के कई वार्डों में पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 43 के परासिया रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला उठाते हुए कहा कि यहां रहवासी दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं।

नलों में आ रहा दूषित पानी

कांग्रेस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों द्वारा दूषित पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की जा चुकी है। आरोप है कि इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

मुकेश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से बदबू की समस्या बनी हुई है। उनका आरोप है कि नालियों से कीड़े निकलकर घरों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों के बाद निगम अमला पहुंचा, लेकिन समस्या बरकरार होने का आरोप

कांग्रेस नेता ने बताया कि हाल ही में नगर निगम का अमला शिकायतों के निराकरण के लिए वार्ड में पहुंचा था। इस दौरान रहवासियों ने अधिकारियों के सामने दूषित पानी, चोक नालियों और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं रखीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन में फाल्ट तलाशने के लिए लोगों के घरों के सामने नालियों के पास बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए, लेकिन इन्हें खुला छोड़ दिए जाने से रहवासियों की परेशानी और बढ़ गई है।

महापौर और निगम प्रशासन पर भी साधा निशाना

मुकेश उपाध्याय ने महापौर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महापौर स्वयं वार्ड क्रमांक 2 के निवासी हैं, इसके बावजूद शहर के वार्डों में पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक ओर नगर निगम प्रशासन स्वच्छता, विकास और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर वार्डवासियों को दूषित पानी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड क्रमांक 43 की पेयजल एवं सफाई समस्या का तत्काल स्थायी समाधान करने की मांग की है।

यह भी पढ़े:-

सावरवानी पर आया बंगाल का दिल, ‘रायसेन रहस्य’ की शूटिंग से गूंजा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान

प्रवीण काटकर अध्यक्ष, गौरव मालवी उपाध्यक्ष और ललित साहू बने सचिव

‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/chhindwara/gaurav-diwas-objectionable-song-controversy-congress-attacks-bjp-mayor-vikram-ahke/articleshow/133840803.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!