रानी दुर्गावती – Dainik Yashonati

सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: रानी दुर्गावती एयरपोर्ट होगा जबलपुर एयरपोर्ट

Bhopal 24 june 2026

जबलपुर/भोपाल यशो :- वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर बुधवार को जबलपुर के नर्रई नाला स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें अदम्य साहस, पराक्रम तथा नारी शक्ति की अनुपम प्रतिमूर्ति बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद वीर नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गौंड समाज के आराध्य देव बड़ा देव का पूजन-अर्चन भी किया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने रानी दुर्गावती के योगदान को प्रदेश की गौरवशाली विरासत बताया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महारानी रानी दुर्गावती ने मुगल आक्रमणकारियों के विरुद्ध संघर्ष कर अद्वितीय साहस का परिचय दिया। पति दलपत शाह के निधन के बाद उन्होंने अपने पांच वर्षीय पुत्र वीर नारायण को सिंहासन पर बैठाकर स्वयं शासन की बागडोर संभाली और 15 वर्षों तक गौंडवाना साम्राज्य की रक्षा एवं जनता की सेवा में समर्पित रहीं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती केवल एक शासक नहीं बल्कि नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हैं।

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय होगा।

उन्होंने बताया कि जबलपुर में मदन महल के समीप लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से रानी दुर्गावती को समर्पित एक भव्य संस्थान तैयार किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को रानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।

गौंडवाना साम्राज्य का स्वर्णिम युग था उनका शासनकाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती का शासनकाल गौंडवाना साम्राज्य का स्वर्णिम युग माना जाता है। उन्होंने उस दौर में जल संरक्षण, बीज संग्रहण, फसल चक्रण और कृषि विकास जैसे दूरदर्शी कार्य कराए, जिनके परिणामस्वरूप राज्य समृद्ध और आत्मनिर्भर बना।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार भी किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

जनजातीय समाज के गौरव का प्रतीक हैं रानी दुर्गावती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी गौरवशाली विरासत को सम्मान दे रहा है। ‘विरासत से विकास’ अभियान के माध्यम से महान विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान और सम्मान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा आमजन उपस्थित रहे।

वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर सुकरी घुघसा में श्रद्धांजलि

Seoni 24 June 2026

सिवनी / छपारा यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुकरी घुघसा में वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छपारा के अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तिलक एवं वंदन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती के त्याग, साहस और राष्ट्ररक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़े :– मोहन सरकार के बड़े फैसले: कन्या विवाह योजना जारी, 525 स्कूल होंगे अपग्रेड

मुख्य अतिथि की बात

अपने संबोधन में सदम सिंह बरकड़े ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को संगठित, जागरूक और आत्मसम्मान से परिपूर्ण बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-  सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने किया गुवाहाटी-मेघालय का प्रकृति अध्ययन

इस अवसर पर अनिरुद्ध धुर्वे (ब्लॉक अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, छपारा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभरोस उइके, सरपंच सुकरी ने की।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राष्ट्रवाद, शिक्षा और अखंड भारत के प्रखर पुरोधा

कार्यक्रम में नन्हेलाल कुमरे, शिवदयाल उइके, दशाराम भलावी, राजेश उइके सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://mahila.ashram.org/virangna-rani-durgavati/

सिवनी में आज मनाया जाएगा वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस
सिवनी में आज मनाया जाएगा वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस, भव्य कार्यक्रमों की तैयारी पूरी

Seoni 23 June 2026

सिवनी यशो:- गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस बुधवार को सिवनी में श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ मनाया जाएगा। जिला अजाक्स संघ, सिवनी के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रदेशभर में होगा विशेष पखवाड़ा

प्रातः 9 बजे माल्यार्पण एवं गोंगों से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी महेंद्र शाह मर्सकोले ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण एवं गोंगों (पूजा-अर्चना) के साथ किया जाएगा। इस सत्र के प्रभारी केवल परते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहा मीणा उपस्थित रहेंगी। प्रमुख अतिथि के रूप में कमल मर्सकोले तथा विशेष अतिथि के रूप में कृष्णचंद्र लालवानी एवं अंजलि शाह शामिल होंगी।

यह भी पढ़े :- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अंधेरगर्दी, बिना परीक्षा के घोषित हो गये परीक्षा परिणाम

इसके अतिरिक्त महेन्द्र उईके, लालजी राम मीणा, एस.एस. कुमरे तथा अशोक तेकाम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 12 बजे होगा मुख्य मंचीय कार्यक्रम

माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 12 बजे मुख्य मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.आर. मेरावी करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में संतोष वर्मा शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथियों में जे.एन. कंसोटिया, बिसनसिंह परतेती, चंदनलाल मर्सकोले तथा एस.एल. सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: राशि लेने के बाद भी नहीं बने आवास

शैला एवं गोंड़ी नृत्य की होगी आकर्षक प्रस्तुति

दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके प्रभारी ओ.पी. मरेती होंगे। कार्यक्रम में आदिवासी लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए शैला नृत्य, गोंड़ी नृत्य एवं समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन के समापन पर सभी आगंतुकों के लिए भोजनदान की व्यवस्था भी की गई है। भोजन व्यवस्था के प्रभारी अशोक सिरसाम होंगे।

यह भी पढ़े :- 30 जून तक पूरा करें खाद्यान्न उठाव, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कई वरिष्ठ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन काकोड़िया, शोभराम भलावी, विदेश काकोड़िया, तीरथ सिंह बट्टी, नरेश वरकड़े, सतीश सरयाम तथा अरविंद करोसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

समाजजनों से की गई अधिकाधिक उपस्थिति की अपील

जिला अजाक्स संघ, सिवनी एवं मीडिया प्रभारी महेंद्र शाह मर्सकोले ने समाज के सभी वर्गों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को नमन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²³°¶²´Î²²µ&fontname=Íáîçáì&pubdate=06/24/2023&LocID=³²

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडला आगमन आज
मंडला यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा का 22 मार्च को जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा मण्डला आगमन दोपहर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री डां. यादव रपटा घाट में नर्मदा पूजन करेंगे। तत्पश्चात रानी दुर्गावती की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1:00 बजे निषाद राज भवन स्टेडियम के पास स्थित मैदान में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे,साथ ही फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित नामांकन रैली में शामिल होंगे। मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, अवधराज बिलैया, आलोक दुबे, अभिलाष मिश्रा, लोकसभा प्रभारी विनोद मिश्रा, संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मण्डला संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिण्डोरी रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिकोकडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सिवनी मालती डेहरिया, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, पंडित सिंह धुर्वे, रामप्यारे कुलस्ते, झल्लू लाल तेकाम, डॉ सी एस भवेदी, डी सी उरैती, राकेश पाल, सहित सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समर्थक, भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दोपहर 3 बजे अपना चुनाव नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जनसभा उपरांत नामांकन रैली सभा स्थल से आरंभ होकर रेडक्रास के सामने से सिटी कोतवाली बैगा बेगी चौक होते हुए कलेक्टेड कार्यालय पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डां. यादव, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नामांकन रैली के पश्चात 3.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं लोकसभा एवं विधानसभा की प्रबंध समितियों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा बालाघाट प्रबंध समिति की आयोजित बैठक होटल वि_ल इन जबलपुर रोड मण्डला में शामिल होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मण्डला नगर में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत बकोरी मण्डल नारायणगंज मण्डल एवं बीजाडांडी मण्डल में आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान में शामिल होते हुए जबलपुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंडला में मेडीकल कॉलेज के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज व एक्सीलेंस कॉलेज शीघ्र बनेगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1576.61 करोड़ रूपए का किया अंतरण

56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 341 करोड़ की पेंशन और आर्थिक सहायता अंतरित

134 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मण्डला यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में प्राचीनकाल से नारियों का सम्मान होता रहा है, माँ एवं बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। संपूर्ण विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां देश को माता का दर्जा दिया गया है। हमारे देश की संस्कृति में सदैव महिलाओं का नाम आगे रहता है। इसकी झलक हमें ईश्वरीय संबोधन में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। नर्मदा तट पर स्थित मंडला जिले को माँ नर्मदा का आर्शीवाद मिलता है। नर्मदा नदी समूचे प्रदेश की ही नहीं बल्कि गुजरात राज्य की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान रखती है। उक्त उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित करने के अवसर पर मंडला जिले के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश के 56 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ रूपए के हितलाभ वितरण के साथ-साथ मंडला जिले के 134 करोड़ रूपए लागत के 27 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किए गए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, विधायक श्री नारायण पट्टा, श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, शिवराज शाह, श्री रामप्यारे कुलस्ते, भीष्म द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कमिश्नर श्री अभय वर्मा, आयुक्त सामाजिक न्याय श्री आरआर भोसले एवं आयुक्त महिला एवं बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया कार्यक्रम में जुड़े थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंडला की इस धरती पर आकर आज मन प्रफुल्लित है। गोंडवाना की इस धरा पर गोंड शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती व अवंती बाई ने मुगल शासन व अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेकर मंडला जिले का मान समूचे विश्व में बढ़ाया है। उनके इसी शौर्य, वीरता और बलिदान को स्मरण करते हुए केबिनेट की पहली बैठक जबलपुर में आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगनाओं के शौर्य की गाथाएं अब नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूल एवं महाविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल की जा रही है। गोंड शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के मंडला जिले में लोकार्पण के साथ-साथ जबलपुर में 100 करोड़ की लागत से वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रूपांकित करने के लिए स्मारक बनाया जा रहा है जिसका भूमिपूजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद महाविद्यालय का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शनिवार 10 फरवरी का यह दिन लाड़ली बहनों का दिन है। कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश 1.29 करोड़ लाड़ली बहनाओं को 9वी किश्त के रूप में 1576 करोड़ की राशि जारी की जा रही है। बहनें मिलने वाली इस राशि का उपयोग अपने घर की जरूरतों को पूरा करने में कर रही है। बहनों से अच्छा पैसों का प्रबंधन अन्य कोई नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन संपदा से संपन्न इस क्षेत्र में आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए मंडला जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज की घोषणा की। साथ ही कहा कि मेडीकल कॉलेज के साथ-साथ आयुर्वेद कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज भी मंडला में शीघ्र खोला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजातियों के बेहतर आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए पीएम जनमन योजना प्रारंभ की गई है। अब जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोदो-कुटकी का उत्पादन करने वाले कृषकों को अब प्रति किलो 10 रूपए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे त्यौहारों को मनाने का समय और तरीका यह सिद्ध करता है कि इनका प्रकृति से गहरा संबंध है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होता है। उन्होंने बताया कि हमारे प्राचीन एवं परंपरागत खेलों के महत्व को स्थापित करने के लिए मकर संक्रांति के पर्व से एक सप्ताह तक संपूर्ण सप्ताह उत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें पारंपरिक खेल जैसे- गिल्ली-डंडा, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समूचा राष्ट्र राममय हो गया। भगवान श्री राम ने अपने वनवास का समय आदिवासी बंधुओं के साथ व्यतीत किया। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का झाबुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि के अवसर पर आगमन हो रहा है।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उद्बोधन देते हुए बताया कि डॉ. मोहन यादव पूर्व सरकार में जब उच्च शिक्षा मंत्री थे तब उनके मंडला प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा महाविद्यालय परिसर में स्थापित करने की मांग की थी, जिस पर डॉ. यादव ने कहा था कि शौर्य-वीरता और बलिदान की प्रतीक रानी दुर्गावती की प्रतिमा अवश्य स्थापित की जाएगी जिससे नई पीढ़ी को उनकी गौरव गाथाओं से प्रेरणा मिल सके। आज मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय परिसर में वीरांगना रानी की प्रतिमा का अनावरण कर अपने वादे को पूरा किया। पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि उन्हें केबिनेट मंत्री बनाकर मंडला जिले का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों और पेंशनरों को आर्थिक सहायता देकर तथा 134 करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण कर मंडला का मान बढ़ाया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

कन्यापूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में कन्या पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बनने के उपरांत पहली बार मंडला पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों, स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा जनजातीय बंधुओं ने बैगानी पगड़ी, वीरन माला से स्वागत किया तथा स्मृति स्वरूप जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली जीआई प्राप्त गोंडी पेंटिंग भेंट की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मलबरी कोकून की माला पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया तथा आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न उत्पाद का गिफ्ट हेम्पर भेंट किया।

मंच से हितलाभ का वितरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्री श्रीमती उइके एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को मंच से हितलाभ भी वितरित किए। श्रीमती भुजलो बाई भारती को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, श्रीमती सुनिया बाई बैगा को पशु चिकित्सा एवं सेवाएं अंतर्गत केसीसी, कु. पिंकी भारती को आयुष्मान कार्ड, सुश्री ममता भारती को सिकलसेल जांच कार्ड, श्री अंकित भारती को आधार कार्ड, श्रीमती रजनी रमगढिय़ा को खाद्यान्न पात्रता पर्ची, श्रीमती राजेश्वरी गौठरिया को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, श्रीमती सुरेखा को जाति प्रमाण पत्र, श्रीमती अंजली मिश्रा को एनआरएलएम अंतर्गत सीआईएफ, कु. शिवा पटेल को लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र, श्रीमती रोशनी चौधरी को कल्याणी पेंशन एवं श्रीमती विमला रजक को इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत प्रतीकात्मक रूप से हितलाभ वितरित किए।