Seoni 05 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आज रविवार को आठवां दिन पूरा ग्राउंड दशकों से भरा हुआ आज चार-चार मुकाबले दोनों ही वर्ग के खेले गए ।
वेटरन वर्ग में पहला मुकाबला सिंघम बनाम शाइनिंग स्टार के मध्य हुआ जिसमे सिंघम ने पहले बेटिंग करते हुए 85 रन बनाए जवाब में शाइनिंग स्टार ने 5 विकेट गंवाकर 87 रन बना कर यह मैच जीत लिया । इस मैच की मैन ऑफ द मैच 5 विकेट लेने वाले महेश उइके रहे ।
दूसरा मैच एक्स आर्मी तथा जैस 11 के मध्य खेला गया जिसमें एक्स आर्मी ने पहले बैटिंग करते हुए 61 रन बनाये, जवाब मे जैस के धाकड़ बल्लेबाज बलधर यादव ने 3.2 ओवर में ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे बलधर यादव जिन्होंने 51 की पारी खेली गयी ।
तीसरा मैच ट्राइबल तथा जीएससी क्लब की मध्य खेला गया जिसमें ट्राइबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 65 रन बनाए जवाब में जीएस सी क्लब ने मात्र 5.1 ओवर मे ही मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे जितेंद्र सोनी जिन्होने 12 रन बनाकर 2 विकेट लिए ।
चौथा मैच यलगार क्लब तथा ब्रदर्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें यलगार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए ब्रदर्स क्लब ने अंतिम ओवर में यह मैच 91 रन बना कर जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच साजिद खान रहे जिन्होंने 8 रन बनाकर 3 विकेट भी लिए
ओपन वर्ग के अंतर्गत आज का पहला मुकाबला बंडोल हीरोज एवं न्यू पॉपुलर के मध्य खेला गया जिसमें न्यू पॉपुलर ने 8 ओवरों पर 99 रन बनाकर 100 रन का लक्ष्य बंडोल हीरोज़ को दिया राजा खान बखारी ने शानदार बल्लेबाजी करते 61 रन बनाकर अपनी टीम को विजयश्री दिलाई, इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजा बखारी रहे ।
दूसरा मुकाबला बींझावाड़ा तथा अफरोज वाइल्डलाइफ के मध्य हुआ, बिन्झावाडा की तरफ से मोनू मुजम्मिल ने शानदार 49 उनकी पारी खेल कर 4 चौके और 5 छक्के लगाए और 126 रन पर टीम को ले जाकर खड़ा किया ,वह जवाब में अफरोज वाइल्डलाइफ की टीम 91 रन ही बना पाई और यह मैच बींझावाडा क्लब ने जीत लिया इसके मैन ऑफ द मैच मोनू मुजम्मिल रहे,
तीसरा मैच आडमाचे 11 एवं न्यू पॉपुलर के मध्य खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए आडमाचे 11 ने आठ ओवरों पर मात्र 72 ही रन बनाए जवाब में 3.1 ओवर पर ही न्यू पॉपुलर ने यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच फैसल खान रहे जिन्होंने 3 शानदार गगनचुंबी छक्के लगाए और दो विकेट भी लिए ,।
चौथा मैच बंडोल हीरोज़ एवं अफरोज वाइल्ड लाइफ के मध्य खेला गया, जिसमें लकी विराट की धुआंधर 30 रन कि पारी बल्लेबाजी के साथ 133 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया, वहीं बंडोल हीरोज इस लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थ रही द्ब ओवरों पर 5 विकेट गवाकर मात्र 90 रन ही बना पायी,और यह मैच अफरोज वाइल्ड लाइफ ने जीत लिया, इस मैच के मैं ऑफ द मैच विराट लकी रहे,जिन्होने तीस रन बना कर तीन विकेट भी लिए ।
प्रतियोगिता के अंतरगत कल सोमवार को भी ओपन वर्ग के 4 और वेटरन वर्ग के 4 मूकाबले खेले जाएंगे सभी दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियो से ग्राउंड पहुँचे और इस प्रतियोगिता का आनंद उठाने की अपील है ।





