सिवनी यशो:- छपारा से–जिले का अध्यापक शिक्षक संवर्ग अपनी बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाली अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलता क्रमोन्नति आदि के लिए 11 जून 2023 दिन रविवार को राशि लाँन जिला मुख्यालय में सिवनी जिला के आठों विकास खंडों से अध्यापक संवर्ग तथा अन्य विभागों के कर्मचारी बहुत बड़ी संख्या बल के साथ एकत्रित होकर राशि लांन से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट रैली के के साथ पहुँचेगे! जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।।
*अध्यापक संवर्ग तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों से अपील की गई है कि इस विशाल महारैली में बढ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
अध्यापक संवर्ग संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश व्यापी आंदोलन जिला मुख्यालय में पेंशन परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सिवनी जिला में अध्यापक शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा के घटक, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश,राज्य अध्यापक शिक्षक संघ,प्रांतीय शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश अध्यापक संघ, शासकीय अध्यापक संघ, कपिल बघेल जिला अध्यक्ष विपनेश जैन जिला अध्यक्ष श्रवण डहरवाल जिला अध्यक्ष, रूपसिंह कटरे सुधीर धुर्वे राजकुमार डहेरिया, ब्लाक अध्यक्ष छपारा, बालमुकुंद सिसोदिया तहसील अध्यक्ष, रमाकांत बेलिया अजय गजभिए अजय साहू उमाशंकर पाठक, केसरी डेहरिया, बृज मोहन तिवारी, नीतू जावरे, अभिलाषा अवस्थी, श्रीमती बैजंती सिंह ,लोकेश छतरी, सुनीता डेहरिया, रानू ठाकुर, शारदा गोयल, राजू सरेआम, अमरचंद डेहरिया, अरुण गोर, सरिता धुर्वे,दिलीप सनोडिया, सोमनाथ भलाबी, अजय वेद, अशोक कुमरे,अनिल ठाकुर, अशोक सिहोतिया, उमाशंकर गोल्हानी,सुखदास यादव, संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त अध्यापक संवर्ग के साथियों छपारा से बहुत बड़ी संख्या बल के साथ इस महारैली में सम्मिलित होंगे। अध्यापक संवर्ग ने सभी संगठनों के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।




