आज के दिन को मातृशक्ति उत्सव के रूप में मनाये – सखलेचा
सिवनी यशो:- 10 जून प्रदेश की मातृशक्ति के लिये बहुत ही खास दिन होने वाला है । प्रदेश की मातृशक्ति इस दिन को उत्सव के रूप में मनायेंगी यह दिन बहुत ऐतिहासिक है इस दिन से मातृशक्ति को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान की महत्वाकांंक्षी योजना लाड़ली बहना की शुरूवात हो रही है इस दिनों को सभी निकायों में भी उत्सव के साथ मनाये । यह बात जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भाजपा के निकायों से संबंधित जनप्रतिनिधियों को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से संबोधित करते हुये कही । प्रभारी मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि लाड़ली बहना कार्यक्रम में मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या मं आमंत्रित करें और उनसे कहे कि आप सभी को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री और आप सभी को बहन मानने वाले आपके भाई शिवराज सिंह चौहान आपकी चिंता कर रहे है आज के दिन को उत्सव के रूप में मनाये और शाम को अपने अपने घरों में दीपक जलाएं तथा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करें ।
वर्चुअल मीटिंग में भाजपा जिला आलोक दुबे ने भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आपके निकायों में लाड़ली बहना योजना के शुभरारंभ के कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न हो एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा की केन्द्र सरकार ने जो कार्य किये है उनका आवश्यक रूप से उल्लेख करें और बताये कि मातृशक्ति की भलाई के लिये जिस प्रकार की सोच से भाजपा की सरकारे काम करती है उसकी कांग्रेस से कल्पना भी नहीं की जा सकती कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को केवल धोखा दे सकती है जनता की भलाई की सोच कांगे्रस के पास है ही नहीं ।
वर्चुअल मीटिंग में भाजपा जिला संगठन के प्रभारी अरूण द्विवेदी ने संगठनात्मक रूप से लाड़ली बहना योजना के लिये किये जाने वाले कर्यो एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जनप्रतिनिधियों से चर्चा की । इस बर्चुअल मीटिग में जिला भाजपा के तीनों महामंत्री क्रमश: जयदीप सिंह चौहान, अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर सहित अन्य पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषदों के अध्यक्ष एवं पार्षद, जनपद के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्यगण बर्चुअल बैठक में शामिल हुये ।





