क्राइमसिवनी

छात्र से मारपीट मामले में शिक्षक निलंबित, FIR भी दर्ज

मारपीट का हुआ था वीडिओ वायरल, करायी गयी थी, सहायक आयुक्त ने एक्शन लेते हुये कर दिया है निलंबित

Seoni 29 August 2025

सिवनी यशो:-  जिला सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम अर्जुनी की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक महेश चौधरी द्वारा आदिवासी छात्र के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट करने का वीडियो 28 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

निलंबन आदेश जारी

जनशिक्षा केन्द्र खवासा एवं मंडल संयोजक कुरई द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि –

शिक्षक महेश चौधरी ने विद्यालय परिसर में छात्र विजय रामराज भलावी के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

इसे पदीय दायित्वों की लापरवाही और कदाचरण मानते हुए –

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने 28 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबन आदेश के अनुसार, अवधि में महेश चौधरी का –

मुख्यालय विकासखंड अधिकारी, घंसौर कार्यालय नियत किया गया है

तथा उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

FIR भी दर्ज

इस घटना के संदर्भ में फरियादी विजय भलावी निवासी अर्जुनी की रिपोर्ट पर थाना कुरई में –

अप. क्र. 433/2025 दर्ज किया गया है।

शिक्षक के विरुद्ध धारा 296, 115(2) BNS तथा SC/ST Act की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

जिला प्रशासन की पहल

जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित छात्र के उपचार और परिवार की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!