मध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी, ऑनलाइन होगी निगरानी 

Bhopal 18 April 2025
भोपाल यशो:- अब सरकारी स्कूल से शिक्षक गायब नहीं रह पाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग आँनलाईन निगरानी करेंगी । इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिये भी सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है । प्रदेश के करीब चार लाख शिक्षकों की सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी। 
ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई यह व्यवस्था लागू होगी और अब चेहरा दिखाकर आँनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी जो शिक्षक अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति को पढ़ाने भेजते है और स्वयं घर पर आराम फरमाते है उन शिक्षकों पर सरकार लगाम कसने के लिये चेहरा दिखाकर उपस्थिती का नियम बना रही है । 
ऑनलाइन उपस्थिति को पूरे प्रदेश में अनिवार्य करने के लिये शिक्षा विभाग हर जिले से दो प्रोग्रामरों को टे्रनिंग दे रहा है । सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिती भी अनिवार्य रूप से आँनलाइन दर्ज किया जायेगा अभी प्रदेश के बहुत कम स्कूलों ने इस व्यवस्था को अपनाया है 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!