पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती मनायी गयी
Seoni 10 March 2025
सिवनी यशो:- पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश वासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 80 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सिवनी में स्थित सिंधिया चौराहे पर माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, पूर्व अध्यक्ष वेद सिंह जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय आनंद शर्मा, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र टांक, संजू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे, सुमित राय, पार्षद राजू यादव, समीर अग्रवाल, अनूप मिश्रा, राज ठाकुर, अलकेश रजक, आशीष सोनी, मनीष राय, मुनिया टांक, कपिल पांडे, भुनेश कुल्हाड़े महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उइके, कविता शर्मा, ज्योति राजपूत, वंदना बैंस, उमाशंकर बधेल सहित कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।





