मध्यप्रदेशसिवनी
व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षाऐं
Seoni 10 March 2025
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2024-25 अंतर्गत दिनांक 10 मार्च 2025 को विषय गणित की परीक्षा जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों में व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। जिसमें दर्ज 18114 परीक्षार्थियों में 17661 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। नकल प्रकरण निरंक पाया गया।
जिला स्तर पर परीक्षा के व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला एवं खण्ड स्तर पर उडऩ दस्ता दलों का गठन किया गया था। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गई।



