मध्यप्रदेशसिवनी

छपारा नगर में मनाई जाएगी, संविधान निर्माता की जन्म जयंती

Seoni 13 April 2025
छपारा यशो:- नगर परिषद छपारा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आज 14 अप्रैल, 2025 को संजय कॉलोनी चौक में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर जी की जन्म जयंती मनाए जाने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा, आंबेडकर मिशन, गोंडवाना गणतंत्र समिति मुस्लिम कमेटी आदि आदि समितियों और संगठनों ने तैयारी कर लिया है। अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 1 बजे देशभक्ति संगीत के साथ वाहन रैली पूरे छपारा नगर में भ्रमण करेंगी ।

उसके बाद दोपहर 3 बजे बाबा साहब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया जाएगा और उसके बाद अतिथियों के सम्मान व वक्ताओं द्वारा बाबा साहब के प्रयासों, संविधान पर चर्चा मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएँगे आयोजक समितियों ने सभी धर्म वर्ग जाति समाज के लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा साहब आंबेडकर जी की जन्म जयंती कार्यक्रम को सफल बनाएँ और हम भारत के लोग एकजुटता का परिचय प्रस्तुत करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!