गुरुधाम दिघौरी में गुरुरत्न शंकराचार्य महाराज श्री का जन्म शताब्दी महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
सिवनी यशो:- निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज गुरुदेव की प्राकट्य भूमि गुरुधाम दिघोरी में, *अनंत श्री विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज* का जन्म- शताब्दी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया!
इस दिव्य और भव्य आयोजन में, जिले भर से हजारों शिष्य गण, सामाजिक ,राजनीतिक गणमान्य जन, श्रद्धालु भक्त नर- नारी उपस्थित हुए ! गुरु रत्नेश्वर सेवा समिति, गुरुधाम दिघौरी के तत्वाधान में आयोजित, इस कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई! शोभा- यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में ढोल बाजे के साथ *मनमोहक अहीरी , आदिवासी,नृत्य* करते भक्तों यदुवंशियों की टोलीयां आकर्षण का केंद्र रहीं! शोभायात्रा के साथ महाराज श्री के भक्तों ने देघोरी ग्राम की गलियों में, *जहां पूज्य गुरुवर ने बाल्यकाल में बाल लीला किया था, भ्रमण किया! शोभायात्रा का समापन दिव्य गुरु रत्नेश्वर मंदिर प्रांगण में हुआ !
मंदिर प्रांगण में सामूहिक रूप से विधि-विधान पूर्वक महाराज श्री के चरण पादुका का पूजन किया गया !उपस्थित श्रद्धालु नर नारियों ने महाराज श्री के श्री चरणों में माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया !क्षेत्रीय भजन मंडल द्वारा महाराज श्री के प्रिय भजनो की संगीतमय मनमोहक प्रस्तुति दी गयी!
पादुका पूजन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण तथा भोजन प्रसादी के विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया! महाराज श्री की प्राकट्य भूमि में आयोजित इस दिव्या भव्य कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं तथा आयोजक मंदिर समिति के सदस्यों की प्रसन्नता और उत्साह अनुपम तथा शब्दों में अवर्णनीय है, जो कार्यक्रम के फोटो चित्रों में दृष्टतव्य है! इस अवसर पर *जिला ब्राह्मण समाज सिवनी* की ओर से गुरुधाम पहुंचे प्रतिनिधि मंडल द्वारा पादुका पूजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए! ब्राह्मण समाज प्रतिनिधि मंडल ने महाराज श्री के सद् संकल्पो का उदघोष करते हुए ,*समस्त श्रद्धालुओं को महाराज श्री के जन्मोत्सव , हरित्तालिका व्रत ( तीजा)की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं* प्रकाशित किया है!





