WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नवीन बैंक खाते से ही करना होगा अभ्यर्थी को निर्वाचन संबंधी व्यय

बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण

सिवनी यशो:- आगामी विधानसभा निर्वाचन में बैंकर्स की भूमिका को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार 12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। बैठक में मास्टर ट्रेनर डॉ. एम सी सनोडिया द्वारा बैंकर्स को प्रजेन्टेशन के माध्यम से आयोग के निर्देशों एवं बैंकर्स से अपेक्षाओं के संदर्भ में अवगत कराया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघल द्वारा बैंकर्स को अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचन के द्वारा होने वाले खर्चों के लिए अभ्यर्थियों को नवीन बैंक खाता खोला जाना है। अत: बैकर्स से अपेक्षाहै कि अभ्यर्थियों के बैंक खाते सुविधाजनक रूप से खोले जाये। इसी तरह इन खातों से होने वाले अधिकतम लिमिट से होने वाले नगद लेन देन की जानकारी भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाये। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा बैंकर्स को उनके कैश वाहन तथा अधिनस्थ कर्मचारियों एवं बीसी द्वारा अधिकतम कैश लिमिट को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के पूर्व इसकी विधिवत अनुमति इलेक्शन कमीशन के पोर्टल से प्राप्त करने हुये वाहन के विंडस्क्रींन में चस्पा करने के निर्देश दिये। साथ ही एस एस टी टीम द्वारा वाहन को रोके जाने पर अनुमति प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। बैठक में सभी बैंकर्स को ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया भी विस्तार से बतायी गई। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सी एल चिनाप एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जाट सहित अन्य समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!