छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
ठेकेदार के पास रूपए की कमी होगी इसीलिए विभाग उसे भुगतान कर रहा होगा: राकेशसिंह
सिंचाई काम्पलेक्स… Irrigation Complex…
Chhindwara 21 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- जिले की महत्ती सिंचाई परियोजना (irrigation project), सिंचाई काम्पलेक्स जो कि 5 हजार करोड़ रूपए की लागत की है जिले लगभग 6 वर्ष होते आ रहे है, जलसंसाधन विभाग ठेकेदार मेन्टाना (Water Resources Department Contractor Mentana) को लगभग 13 सौ करोड़ रूपए का भुगतान कर चुका है, किन्तु धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है, जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) ने कमलनाथ की सरकार (Kamalnath’s government) के समय पाईप के नाम पर 500 करोड़ रूपए अग्रिम दिये थे।
प्रभारी मंत्री व पी.डब्ल्यू.डी मंत्री राकेश सिंह (In-charge Minister and PWD Minister Rakesh Singh) से यह यह पूछा गया कि सिंचाई काम्पलेक्स में लगभग विभाग ने ठेकेदार को 13 सौ करोड़ का भुगतान कर दिया है और धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है, इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कमलनाथ की सरकार में उसे 500 करोड़ दिये जा चुके है, ठेकेदार के पास रूपयों की कमी हो और शासन योजना को पूरा करवाना चाहता है तो उसे रूपया देना पड़ेगा, अन्यथा वह काम नहीं करेगा और पांच सौ करोड़ रूपए भी डूब जावेगा।
प्रभारी मंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर से जानकारी मांगी तो उन्होने कहा कि भूअर्जन की कार्यवाही चल रही है उसका भुगतान किया होगा। इस संबंध में सेवा निवृत सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूूअर्जन का रूपया ठेकेदार को नहीं कलेक्टर या वन विभाग के खाते में जमा होता है।





