छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
(Chitrakoot Express) चित्रकूट एक्सप्रेस के बारे में मुझे पता नहीं – राकेश सिंह
Chhindwara 21 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- सिवनी-बालाघाट के तत्कालीन सांसद डॉ. ढालसिंग बिसेन (The then MP Dr. Dhalsingh Bisen) ने लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस (Lucknow-Jabalpur Express) को छिंदवाड़ा तक बढवा दिया था, किन्तु आप पर (तत्कालीन सांसद राकेश सिंह) आरोप है कि आपने उसे रूकवा दिया।
इस पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह (Minister in charge Rakesh Singh) ने कहा कि यह चुटकुला है, मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि सांसद रहते में जबलपुर के लिए कई गाडी प्रारम्भ करवाई है। उन्होने ईशारा करते हुये कहा कि रेलगाड़ी चलाने के लिए सांसद विवेक बंटी साहू (MP Vivek Bunty Sahu) को प्रयास करना चाहिये।
छिंदवाड़ा-पांढुर्ना का तेजी से विकास हो
प्रभारी मंत्री ने बनने के बाद राकेश सिंह पहली बार छिंदवाड़ा आये उन्होने प्रेस से कहा कि छिंदवाड़ा तेजी से विकास चाहते उसकी उन्होने समीक्षा की केन्द्र एवं राज्य भी योजनाओं का जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए प्रयास किये जाने चाहिये। लोक निर्माण उनका विभाग है, इस बजट में छिंदवाड़ा को उन्होने पर्याप्त बजट दिया है।



