मध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि व कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, प्रदर्शनी का अवलोकन भी

भाजपा जिला कार्यालय में सांसद भारती पारधी, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश मुनमुन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Seoni 18 August 2025

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर, सिवनी में शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि एवं भाजपा के पितृपुरुष  कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक दिनेश मुनमुन, वरिष्ठ जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, नगर मंडल दक्षिण अध्यक्ष अभिषेक दुबे एवं उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने अटल जी और ठाकरे जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद भारती पारधी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!