WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

आकाशीय बिजली से पूरा मकान जल कर खाक, दो बकरियाँ मरी गााय झुलसी

तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि

आकाशीय बिजली से पूरा मकान जल कर खाक, दो बकरियाँ मरी गााय झुलसी - Seoni News

सिवनी यशो:- जिले के अनेक क्षेत्रों में दोपहर के बाद अचानक बिगड़े मौसम और चली तेज हवाओं से टीन के सेट उड़े, कुछ मकान गिर गये और पेड़ गिर गये है तथा आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी मरे है । मंगलवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आधे घंटे तक बारिश होने से आमजनों को बड़ा नुकसान हुआ है । जानकारी के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में ओला वृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से पशुओं की मौत हो गयी है ।

आकाशीय बिजली से पूरा मकान जल कर खाक, दो बकरियाँ मरी गााय झुलसी - Seoni Newsआकाशीय बिजली से पूरा मकान जल कर खाक, दो बकरियाँ मरी गााय झुलसी - Seoni News
सिवनी नगरीय क्षेत्र सहित आसपास तेज हवाएँ चलने से उदय पब्लिक स्कूल का टीन सेड उड़ गया, राजेश बघेल के मकान में टीन सेट गिरने से दो कार क्षति ग्रस्त हो गयी । मंगलवार के बिगड़े मोसम में टीन सेट और सड़को में लगे बैनर पोस्टर उड़ते रहे । तूफान के कारण अनेक पेड़ गिर गये है ।

https://youtu.be/jwtwPd-fPXM

वहीं कुरई एवं फुलारा क्षेत्र में ओला वृष्टि हुई। छिंदवाड़ा रोड़ के ग्राम ऐरपा में गरज चमक के साथ हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से रामसिंग वाडिवा के घर में बुरी तरह आग लग गयी जिससे पूरा घर जल गया गृहस्थी की सामग्री आग से जल गयी आग लगने घर की पालतू दो बकरियाँ जल गयी तथा घर में बंधी हुई गाय आग से बुरी तरह झुलस गयी ।
इसी तरह आंधी तूफान में सपापार में पेड गिरने से दो भैंस दबकर मर गयी बताया गया है कि खवासा, पीपरवानी, पिंडरई, खंडासा, बादलपार, सापापार थावरझोड़ी आदि ग्रामों में आंधी तूफान से भारी नुकसान हुआ है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!